दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, मिडिल ईस्ट, हमास को नियंत्रित करने के लिए गाजा में भेजना चाहता है सेना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्हें मिडिल ईस्ट के देशों से प्रस्ताव मिल रहे हैं जिन्होंने “हमास को नियंत्रित करने” के लिए गाजा में सेना भेजने में रुचि दिखाई है, लेकिन वह इसे टाल रहे हैं क्योंकि हमास के पास “सही काम” करने के लिए अभी भी समय है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मध्य पूर्व और उसके आसपास के क्षेत्रों में हमारे कई महान सहयोगियों ने स्पष्ट रूप से और दृढ़ता से, बड़े उत्साह के साथ, मुझे सूचित किया है कि अगर हमास हमारे साथ अपने समझौते का उल्लंघन करते हुए दुर्व्यवहार करना जारी रखता है, तो वे मेरे अनुरोध पर, भारी बल के साथ गाजा में जाकर ‘हमारे हमास को नियंत्रित करने’ के अवसर का स्वागत करेंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “मध्य पूर्व की ओर से ऐसा प्यार और जज्बा हजार साल में कभी नहीं देखा गया! यह देखने लायक एक खूबसूरत चीज है! मैंने इन देशों और इजरायल से कहा, ‘अभी नहीं!’ अभी भी उम्मीद है कि हमास वही करेगा जो सही है.”

अगर हमास नहीं संभलता तो उसका खात्मा तेजी से किया जाए

फिर धमकी देते हुए ट्रंप ने आगे कहा, “अगर हमास नहीं संभलता तो उसका खात्मा तेजी से किया जाएगा जो उग्र और क्रूर होगा! मैं उन सभी देशों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने आवाज उठाई. इसके अलावा, मैं महान और शक्तिशाली देश इंडोनेशिया और उसके अद्भुत नेता को मध्य पूर्व और अमेरिका को दी गई सभी मदद के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.”

दरअसल, इंडोनेशिया ने सार्वजनिक रूप से संयुक्त राष्ट्र अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय बल में सैन्य योगदान देने की इच्छा व्यक्त की है.

गाजा में सीजफायर हाल ही में लागू हुआ है, जिसमें बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता शामिल है. ट्रंप ने ही 20 सूत्री गाजा शांति योजना बनाई थी. जिसके बाद दोनों देशों में युद्धविराम हुआ. इस बीच इजरायल ने हमास पर बंधकों के शव लौटाने में देरी का आरोप लगाया है. ट्रंप ने हमास को “बहुत हिंसक समूह” बताया और कहा कि अगर वे “उन्मादी” व्यवहार जारी रखेंगे, तो कार्रवाई “बहुत तेज और हिंसक” होगी.

वहीं, हमास लगातार इन आरोपों का खंडन करता रहा है और दोहराता रहा है कि वो शांति योजना का पालन कर रहा है.


ये भी पढ़ें: अमेरिका ने 1 लाख डॉलर की H-1B वीजा फीस पर दी सफाई, मौजूदा वीजा धारक रहेंगे मुक्त


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

16 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago