US Israel Iran conflict: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि वे “पीसमेकर” हैं और उन्होंने अब तक आठ से दस युद्ध खत्म किए हैं. ट्रंप ने दावा किया कि उनकी कोशिशों से भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष टल गया, जो लाखों लोगों की जान ले सकता था.
ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी मध्यस्थता न होती तो भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद गंभीर हो सकते थे. उन्होंने अनुमान लगाया कि इस संघर्ष में 30 से 50 मिलियन लोगों की जान जा सकती थी.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है. एरिज़ोना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उनकी पहल से आठ युद्ध खत्म हुए.
ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी नीतियों और फैसलों ने बड़े पैमाने पर जानें बचाई हैं. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही 30 से 50 मिलियन लोगों की जान बचा” है.
भारत ने पहले भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज किया है. भारत का रुख साफ है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी मुद्दे का समाधान द्विपक्षीय बातचीत से ही होगा. ट्रंप के दावे पर भारत ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पहले के बयानों से यह स्पष्ट है कि भारत बाहरी हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता.
ये भी पढ़ें-ईरान ने ट्रंप के यूरेनियम सौंपने के दावे को खारिज किया, वार्ता पर असमंजस बरकरार
ट्रंप के इन बयानों से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा तेज हो गई है. जहां वे खुद को शांति दूत बताते हैं, वहीं भारत का रुख यह है कि किसी भी विवाद का समाधान केवल द्विपक्षीय स्तर पर ही संभव है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…