देश

क्या फिर बरसेगा पानी या झेलना होगा उमस का टॉर्चर? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: आज 18 अप्रैल है और देश के मौसम में इस वक्त ‘आग और पानी’ की जंग छिड़ी हुई है. एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में सूरज आग उगल रहा है, वहीं दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से अचानक आई आंधी और बारिश ने कई जगहों पर पारा 10 डिग्री तक गिरा दिया है. उत्तर प्रदेश के बांदा में तो पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसने इस सीजन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

दिल्ली-NCR: बारिश या फिर उमस का टॉर्चर?

राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में शुक्रवार का दिन राहत देने वाला बन गया. दोपहर तक पारा 41 डिग्री पर था और लोग पसीने से तरबतर थे. लेकिन शाम होते-होते अचानक आसमान में काली घटाएं छाईं और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया.

नारायणा और जाफरपुर जैसे इलाकों में बारिश के बाद तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया. हालांकि, मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज यानी शनिवार को फिर से तीखी धूप निकलेगी और पारा 41 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. उमस बढ़ने की वजह से गर्मी और ज्यादा बेचैन करने वाली होगी.

यूपी: पश्चिम में आंधी-पानी, तो पूर्व में लू का ‘टॉर्चर’

उत्तर प्रदेश में गर्मी अब जानलेवा होने लगी है. बांदा 45 डिग्री के पार जाकर राज्य का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है. झांसी और बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी लू (Heatwave) का प्रकोप है. हालांकि, पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में कल शाम हुई आंधी-बारिश से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन पूर्वांचल में अभी भी आसमान से आग बरस रही है.

बिहार की बात करें तो पटना में बादल छाए रहने से गर्मी थोड़ी कम है, लेकिन सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. 19 अप्रैल से बिहार और झारखंड में फिर से लू का नया दौर शुरू होने वाला है.

कश्मीर और पहाड़ों पर बर्फबारी, बंद हुए रास्ते

मैदानी इलाकों की तपिश के उलट, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है. श्रीनगर में पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे गिर गया है. राजदान टॉप पर करीब 3 इंच बर्फ गिरने की वजह से बांदीपोरा-गुरेज सड़क को बंद करना पड़ा है.

हिमाचल के पांच जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आज भी बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. केलांग में रात का तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया है, जो मैदानी इलाकों की तुलना में बिल्कुल अलग दुनिया जैसा अहसास दे रहा है.

राजस्थान और एमपी: कहीं धूल का बवंडर, कहीं हीटवेव

राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 43 डिग्री के करीब है, लेकिन बीकानेर और जोधपुर जैसे हिस्सों में धूल भरी आंधी ने विजिबिलिटी कम कर दी है. मध्य प्रदेश में भी 19 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. ग्वालियर और चंबल संभाग में दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, हालांकि शाम को गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

पूर्वोत्तर में ‘ऑरेंज अलर्ट’

देश के पूर्वोत्तर हिस्से, खासकर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है. यहां 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. तटीय शहर मुंबई में भी उमस (Humidity) का स्तर 75% के पार है, जिससे तापमान 32 डिग्री होने के बावजूद 40 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है.

डॉक्टरों की सलाह: दोपहर में निकलने से बचें

मौसम वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते तक गर्मी का सितम और बढ़ेगा. दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें. अगर जरूरी हो, तो सिर ढककर रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एफआईआर दर्ज करने का निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

7 minutes ago

राहुल गांधी ने की पीएम मोदी के कॉन्सेप्ट की कॉपी, तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष रामचंद्र राव का तीखा तंज

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…

14 minutes ago

दिवाली से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, 6,507 कंप्यूटर टीचर्स का DA 221% हुआ

Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…

14 minutes ago

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

24 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

29 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

34 minutes ago