डोनाल्ड ट्रम्प.
Trump Condemned Bangladesh: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमलों की निंदा की है. साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सत्ता में आने के बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के साथ साझेदारी को मजबूत करेंगे.
ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मुझे उम्मीद है कि रोशनी का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत की ओर ले जाएगा!”
उन्होंने कहा, “मैं हिंदुओं, ईसाइयों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ बर्बर हिंसा की कड़ी निंदा करता हूं, जिन पर बांग्लादेश में भीड़ द्वारा हमला किया जा रहा है और लूटपाट की जा रही है, जहां पूरी तरह अराजकता की स्थिति बनी हुई है..”
साथ ही उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार कमला हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दुनिया भर में हिंदुओं की दुर्दशा की अनदेखी करने का आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने हिंदू अमेरिकियों की रक्षा करने का वादा किया.
उन्होंने लिखा, “मेरे रहते ऐसा कभी नहीं होता. कमला और जो ने दुनिया भर और अमेरिका में हिंदुओं की अनदेखी की है.”
उन्होंने कहा, “हम कट्टरपंथी वामपंथियों के धर्म-विरोधी एजेंडे से हिंदू अमेरिकियों की भी रक्षा करेंगे. हम आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे.”
बता दें कि पूरे अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. मामले में सरकार की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई और न ही बाइडेन या हैरिस ने व्यक्तिगत रूप से घटनाओं की निंदा की.
उन्होंने कहा, “सरकार में आने पर मैं भारत और अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी साझेदारी को भी और मजबूत करूंगा.”
इसके बाद उन्होंने व्यवसाय करने वाले हिंदू अमेरिकियों को हैरिस प्रशासन से होने वाले खतरों के प्रति आगाह किया.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “कमला हैरिस अधिक टैक्स और अधिक नियमों से छोटे व्यवसायों को नष्ट कर देंगी. इसके विपरीत, मैंने करों में कटौती की, विनियमन में कटौती की और इतिहास की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया.”
उन्होंने लिखा, “हम इसे फिर से करेंगे, पहले से भी अधिक बड़े और बेहतर तरीके से, और हम अमेरिका को फिर से महान बनाएंगे.”
Anand Vihar Railway Station: छठ पूजा पर घर जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार…
Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…