आस्था

गोवर्धन पूजा पर दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों को श्रीकृष्ण बरसाएंगे कृपा

Govardhan Puja 2024 Horoscope Lucky Zodiac: पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गोवर्धन पूजा कल यानी 2 नवंबर को है. गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग लगाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार गोवर्धन पूजा बेहद खास मानी जा रही है. दरअसल, इस इस दिन शनि का शश राजयोग और त्रिपुष्कर योग का निर्माण होने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल गोवर्धन पूजा से किन राशियों पर श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसेगी.

मेष राशि

गोवर्धन पूजा से मेष राशि वालों पर भगवान श्रीकृष्ण जमकर कृपा बरसाएंगे. इस राशि के जातकों को धन लाभ होगा. इसके अलावा भाग्य का भी साथ मिलेगा. रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे. श्रीकृष्ण की कृपा से लक्ष्यों की प्राप्ति होगी. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

वृषभ राशि

इस राशि के लिए गोवर्धन पूजा का दिन बेहद खास माना जा रहा है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा. अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा जातकों को लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा कब है? आज या कल, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

सिंह राशि

सिंह राशि से संबंधित जातकों के लिए गोवर्धन पूजा बेहद खास मानी जा रही है. सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गोवर्धन पूजा का दिन बेहद शुभ माना जा रहा है. इस राशि से जुड़े लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. नए कार्य से बड़ा धन लाभ हो सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

2 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago