दुनिया

अमेरिका: Donald Trump ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए Cognitive Test की मांग की

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प (Donal Trump) ने कहा है कि राष्ट्रपति पद के सभी उम्मीदवारों को एक संज्ञानात्मक परीक्षण (Cognitive Test) से गुजरना चाहिए, जिससे इस बारे में पता चलेगा कि वह व्यक्ति जिस पद पर बैठना चाहता है वह उस पद के लिए मानसिक रूप से सक्षम है.

पेंसिल्वेनिया (Pennsylvania) में एक रैली में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें कोई संज्ञानात्मक (Cognitive) समस्या नहीं है, जबकि उनकी डेमोक्रेटिक (Democratic)  प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस (Kamala Harris) ने कहा है कि उनके पास बीबीसी की रिपोर्ट है.

मैंने दो बार Cognitive Test पास किया

ट्रम्प ने रैली में बोलते हुए कहा ” यह उम्र के आधार पर नहीं. मैं वास्तव में उन सभी लोगों के लिए Cognitive Test की मांग करता हूं जो राष्ट्रपति पद के लिए लड़ना चाहते हैं. मैं 80 साल का नहीं हूं और ना ही मैं 80 के करीब हूं.” उन्होंने कहा, “मैंने दो बार Cognitive Test दिए और मैं दोनों में पास हो गया.” Trump ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि Cognitive Test की अनिवार्यता असंवैधानिक होगा.

वहीं उनकी प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस के चुनावी अभियान ने लगातार Donald Trump के संज्ञानात्मक स्वास्थ्य पर संदेह जताया है और उनके मेडिकल रिकॉर्ड जारी करने से इनकार करने के लिए उनकी आलोचना भी की है.

क्या है Cognitive Test

Cognitive Test किसी मनुष्य के मानसिक प्रकार्य और मस्तिष्क द्वारा विचारों को संसाधित करने का मूल्यांकन करता है. इस प्रक्रिया में संबंधित व्यक्ति से आसान प्रश्न पूछे जाते हैं और आसान कार्य करवाकर उसका टेस्ट लिया जाता है. परीक्षण के परिणामों के आधार पर मनुष्य के संज्ञानात्मक हानि (Cognitive Impairment), Dementia या Pseudo Dementia का इलाज किया जाता है, जिससे व्यक्ति के व्यवहार और संज्ञान में सुधार आता है. यह उन लोगों के लिये है जिन्हें Memory loss, भूलने की बीमारी, ध्यान केंद्रित करने या निर्णय लेने में कठिनाई का अनुभव होता है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago