धनतेरस 2024.
Dhanteras 2024 Luckiest Zodiac: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धनतेरस को लेकर पौराणिक मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे. सनातन धर्म शास्त्रों में भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य माना गया है. धनतेसर के दिन धन्वंतरि देव के अलावा धन के देवता कुबेर की पूजा का भी विधान है. मान्यता है कि इस दिन कुबेर देवता की पूजा करने से धन-संपत्ति बढ़ती है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस साल का धनतेरस अत्यंत शुभ है. ऐसा इसलिए क्योंकि 100 साल बाद धनतेरस पर दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. धनतेरस पर 100 साल बाद एक साथ त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का दुर्लभ और महासंयोग बनने जा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस पर 100 साल बाद बनने वाले ये दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर बनने शुभ संयोगों के प्रभाव से कर्क राशि वालों के जीवन में गजब का सकारात्मक सुधार आएगा. इसके साथ ही मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जीवन में धन का आगमन होगा. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.
धनतेरस पर बन रहे शुभ संयोग तुला राशि वालों के लिए भी अत्यंत मंगलकारी और लाभकारी है. ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से जीवन में धन की स्थिति अच्छी होगी. व्यापार करने वालों को रुकी हुई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी. बिजनेस करने वालों के लिए समय बेहद अनुकूल माना जा रहा है. व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई प्रबल योग बनेंगे.
धनेतरस पर बनने जा रहे है ग्रह-नक्षत्रों के दुर्लभ संयोग धनु राशि के लिए बेहद शुभ साबित होगा. इस राशि से जुड़े जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी. करियर और कारोबार में जबरदस्त तरक्की होगी. विदेश यात्रा का योग बनेगा. नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में आमदनी बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…
IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…
ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…
UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…
Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…