दुनिया

क्या मोटी रकम देकर मिल सकती है अमेरिका की नागरिकता? जानिए ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा के बारे में

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई वीजा स्कीम की घोषणा की है. यह स्कीम ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा के नाम से जानी जाएगी. इसके तहत कोई भी व्यक्ति 50 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 44 करोड़ रुपये) का निवेश कर अमेरिका का विशेष वीजा प्राप्त कर सकता है.

ट्रंप का कहना है कि यह स्कीम ईबी-5 वीजा प्रोग्राम की जगह लेगी, जो पिछले 35 वर्षों से चल रहा है. उनके अनुसार, “जो लोग गोल्ड कार्ड लेंगे, वे अमीर होंगे, अमेरिका में पैसा खर्च करेंगे और नौकरियां पैदा करेंगे.”

ईबी-5 वीजा क्या है?

ईबी-5 वीजा अमेरिका में निवेशकों को स्थायी निवास (ग्रीन कार्ड) देने की एक पुरानी योजना थी. इसे 1990 में शुरू किया गया था. इस वीजा को पाने के लिए किसी भी व्यक्ति को 10 लाख डॉलर (लगभग 8.75 करोड़ रुपये) का निवेश करना होता था. शर्त यह थी कि निवेश से कम से कम 10 लोगों को रोजगार मिलना चाहिए.

ग्रीन कार्ड क्या होता है?

ग्रीन कार्ड अमेरिका में स्थायी रूप से रहने की अनुमति देता है. यह कार्ड धारक को अमेरिकी नागरिकों के समान अधिकार देता है, हालांकि वोट डालने का अधिकार नहीं मिलता. इसके जरिए कोई भी व्यक्ति अमेरिका में कहीं भी रह सकता है, नौकरी कर सकता है और व्यापार कर सकता है. ग्रीन कार्ड 10 साल के लिए जारी किया जाता है. इसके बाद इसे रिन्यू कराया जा सकता है.

इस नई योजना से अमीर निवेशकों को अमेरिका में बसने का एक नया विकल्प मिलेगा. साथ ही, अमेरिका को विदेशी निवेश और रोजगार बढ़ाने में मदद मिलेगी. अब देखना यह है कि यह योजना कब तक लागू होती है और इसका क्या प्रभाव पड़ता है.


ये भी पढ़ें- ट्रंप और जेलेंस्की की वीडियो शेयर कर एलन मस्क ने राष्ट्रपति Donald Trump को बताया- कमांडर-इन-चीफ


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago