अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर भारत को टैरिफ के मुद्दे पर घेरा है. उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमेरिका का रिश्ता एकतरफा रहा है. ट्रंप का कहना है कि भारत ने अमेरिका से जितना व्यापार किया है उसके मुकाबले अमेरिका ने बहुत कम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाए हैं जो किसी भी देश से ज्यादा हैं.
टैरिफ पर ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी कहा,
“भारत अमेरिका को बहुत कम सामान खरीदता है जबकि अमेरिका से भारी मात्रा में सामान लेता है. उन्होंने यह भी शिकायत की कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य सामान रूस से खरीदता है और अमेरिका से नहीं खरीदता है. ट्रंप ने कहा कि भारत अब टैरिफ कम करने की बात कर रहा है लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है. उन्हें यह कदम कई साल पहले उठाना चाहिए था.”
https://twitter.com/ANI/status/1962510606956917028
भारत पर ट्रंप (Donald Trump) द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है. इस खटास की एक बड़ी वजह रूस से भारत की तेल खरीद भी है. अमेरिका ने हाल ही में इस पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर बड़ा मुनाफा कमा रहा है.
भारत ने इस पर सख्त जवाब देते हुए कहा,
“रूस से तेल खरीदना वैश्विक बाजार की स्थिति पर आधारित है. भारत का कहना है कि उसने रूसी तेल खरीदकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों को स्थिर रखने में मदद की है. भारत ने यह भी साफ किया कि वह रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा.”
इसे भी पढ़ें-अफगानिस्तान में तालिबान के फरमान पर बवाल, अफसरों की पत्नियों की तस्वीरें वायरल
भारत के इस रुख को यूरोपीय देशों ने भी सराहा है. लेकिन ट्रंप के बयान से साफ है कि अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में अभी भी कई पेच हैं, खासकर जब बात टैरिफ और रूस से जुड़ी हो.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…
लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…
Haryana Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे लव स्टोरी का…
सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…
झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…
Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्थापित हो…