Bharat Express DD Free Dish

अफगानिस्तान में तालिबान के फरमान पर बवाल, अफसरों की पत्नियों की तस्वीरें वायरल

तालिबान सरकार के एक नए फरमान के बाद सोशल मीडिया पर तालिबान के बड़े अफसरों की पत्नियों की तस्वीरें वायरल हो गईं है.

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के एक नए फरमान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सरकार ने आदेश दिया है कि महिलाएं अपने सरकारी दस्तावेजों से तुरंत अपनी तस्वीरें हटा लें. इसका सीधा असर उन महिलाओं पर पड़ रहा है जो विदेश यात्रा करना चाहती हैं, क्योंकि पासपोर्ट में फोटो जरूरी होती है.

इस आदेश के बाद सोशल मीडिया पर तालिबान के बड़े अफसरों की पत्नियों की तस्वीरें वायरल हो गईं. लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या ये नियम सिर्फ आम महिलाओं के लिए हैं? क्योंकि अफसरों की पत्नियां आराम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश घूम रही हैं.

तस्वीरों को सोशल मीडिया पर किसने वायरल किया?

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की पूर्व एजेंट सारा एडम्स ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान में अफगान राजदूत की पत्नी ने मेकअप वाली तस्वीर पासपोर्ट में लगवाई है, जबकि तालिबान ने देश में ब्यूटी पार्लर तक बंद करवा दिए हैं.

कितनी महिलाओं की डिटेल्स शेयर हुए?

सारा ने कुल 9 अफसरों की पत्नियों की डिटेल्स शेयर की हैं, जिनमें कस्मत बीवी (पेशावर में राजनयिक की पत्नी), नजिबा सलीम (ईरान में राजदूत की पत्नी) और फरीदा अमीन (बेसिक में तैनात अफसर की पत्नी) शामिल हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या तालिबान का कानून सिर्फ आम महिलाओं पर लागू होता है?

किसने नियम पालन करने का आदेश दिया था?

तालिबान के राष्ट्रपति अखुंजदा ने हाल ही में सख्त नियमों का पालन करने का आदेश दिया था लेकिन इन तस्वीरों ने सरकार की दोहरी नीति को उजागर कर दिया है. महिलाओं की शिक्षा, अधिकार और आजदी को लेकर तालिबान पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं. धार्मिक शिक्षा को छोड़कर लड़कियों को वैज्ञानिक पढ़ाई की इजाजत नहीं है. महिलाएं नौकरी नहीं कर सकतीं और अकेले कहीं जा भी नहीं सकतीं.

इसे भी पढ़ें-भजनलाल सरकार के ऐतिहासिक फैसले: धर्मांतरण पर सख्त कानून, मुफ्त बिजली योजना और शहरी विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान की सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था लेकिन उनके नियमों को लेकर अब देश और दुनिया में सवाल उठने लगे हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read