Makar Sankranti Kab Hai: मकर संक्रांति का नाम आते ही मन में पतंगों की उड़ान, गुड़-तिल की मिठास और पवित्र नदियों के ठंडे पानी में डुबकी लगाने की तस्वीर उभर आती है. लेकिन इस साल यानी 2026 में, कैलेंडर की तारीखों को लेकर लोग थोड़े कन्फ्यूज हैं. सवाल वही पुराना है- संक्रांति 14 को है या 15 को?
अगर आप भी इसी उधेड़बुन में हैं, तो चलिए आपकी ये उलझन दूर कर देते हैं. ज्योतिष के जानकारों और विद्वानों की मानें तो इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाएगा.
भारत में सदियों से मकर संक्रांति 14 जनवरी को ही मनाई जाती रही है, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य का मकर राशि में प्रवेश ही इस त्योहार का आधार होता है. साल 2026 में सूर्य देव 14 जनवरी की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर मकर राशि में कदम रखेंगे.
शास्त्रों का नियम है कि ‘उदयातिथि’ को ही विशेष महत्व दिया जाता है. चूंकि सूर्य का गोचर रात में हो रहा है, इसलिए अगले दिन यानी 15 जनवरी की सुबह ही स्नान, दान और उत्सव के लिए सबसे उत्तम मानी गई है.
एक और दिलचस्प वजह यह भी है कि 14 जनवरी को इस बार ‘षटतिला एकादशी’ पड़ रही है. एकादशी में चावल का सेवन वर्जित होता है, जबकि संक्रांति पर खिचड़ी खाना अनिवार्य है. ऐसे में दोनों पर्वों की मर्यादा बनाए रखने के लिए 15 जनवरी की तारीख पर ही सभी विद्वानों ने मुहर लगाई है.
मकर संक्रांति एक त्योहार के साथ-साथ रिश्तों में आई कड़वाहट को खत्म करने का दिन भी है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन सूर्य देव अपने बेटे शनि देव के घर उनसे मिलने जाते हैं. यह पिता-पुत्र के बीच प्रेम और मेल-मिलाप का प्रतीक है.
इतिहास और आस्था की बात करें तो महाभारत काल के महानायक भीष्म पितामह ने अपने शरीर को त्यागने के लिए इसी दिन का इंतज़ार किया था. माना जाता है कि जब सूर्य उत्तरायण होते हैं, तब देह त्यागने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी दिन गंगा मैया भी महाराज भगीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होते हुए सागर में जाकर मिली थीं.
ये भी पढ़ें- शनिवार का पंचांग: सुबह ‘कालाष्टमी’ का साया, शाम से ‘रोग बाण’; जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त
संक्रांति के दिन दान करने का महत्व कुछ अलग ही है. कहते हैं इस दिन किया गया दान कभी खत्म नहीं होता, उसका फल ‘अक्षय’ रहता है. कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल बांटना, तिल-गुड़ का दान करना और खिचड़ी खिलाना न केवल धार्मिक पुण्य देता है, बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी हमारे शरीर को इस मौसम में ऊर्जा और गर्मी प्रदान करता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…
Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…
S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…
पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…
Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…