अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत-पाकिस्तान के बीच जंग रुकवाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका है नहीं तो ये लड़ाई परमाणु हमले तक बढ़ सकती थी.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमने भारत और पाकिस्तान को लड़ने से रोका. मेरा मानना है कि यह परमाणु आपदा में बदल सकता था और मैं भारत और पाकिस्तान के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं अपने लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. हम व्यापार की बात करते हैं और हम कहते हैं कि हम उन लोगों के साथ व्यापार नहीं कर सकते जो एक-दूसरे पर गोली चला रहे हैं और संभावित रूप से परमाणु हथियारों का उपयोग कर रहे हैं. वे उन देशों के महान नेता हैं और उन्होंने समझा और वे सहमत हुए और यह सब बंद हो गया. हम दूसरों को लड़ने से रोक रहे हैं… हमारे पास दुनिया की सबसे महान सेना है. हमारे पास दुनिया के सबसे महान नेता हैं.”
वहीं शुक्रवार को ट्रम्प ने विदेशी स्टील आयात पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की, नई दर 4 जून से लागू होगी. स्टील शुल्क को दोगुना करने से ट्रम्प का वैश्विक व्यापार युद्ध और तेज हो गया है और यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब उन्होंने चीन पर महत्वपूर्ण खनिजों पर टैरिफ और व्यापार प्रतिबंधों को पारस्परिक रूप से कम करने के समझौते को तोड़ने का आरोप लगाया है.
ट्रंप ने कहा कि इस बढ़ोतरी से घरेलू स्टील उत्पादकों को और सुरक्षा मिलेगी और अमेरिकी विनिर्माण को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा, “हम 25% की वृद्धि करने जा रहे हैं. हम संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टील पर टैरिफ को 25% से 50% तक लाने जा रहे हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टील उद्योग को और भी अधिक सुरक्षित करेगा.”
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…
RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…
Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…
Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…