मनोरंजन

‘Drishyam 3’ का सस्पेंस खत्म, मोहनलाल और अजय देवगन के बीच होने वाला है बॉक्स ऑफिस क्लैश, नोट कर लें रिलीज डेट

Drishyam 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर मोहनलाल और हिट निर्देशक जीतू जोसेफ ने अप्रैल महीने में ‘Drishyam 3’ को लेकर बड़ी घोषणा की थी. उन्होंने साफ कर दिया था कि यह फिल्म न केवल मलयालम भाषा में आएगी बल्कि हिंदी में भी पूरे भारत में रिलीज की जाएगी. इसी के साथ अब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आ गई है. इससे ये अटकलें तेज हो गई हैं कि कहीं हिंदी दर्शकों का झुकाव ओरिजिनल वर्जन की ओर तो नहीं होगा? ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी.

सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन की फिल्म ‘Drishyam 3’ को लेकर 29 मई 2025 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में SEBI के रेगुलेशन 30 के तहत एक आधिकारिक घोषणा की गई है. इस अनाउंसमेंट में पैनोरमा स्टूडियोज ने यह पुष्टि की कि फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को पिछली कड़ी की तरह अभिषेक पाठक ही निर्देशित करेंगे.

कब रिलीज होगी फिल्म?

मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्ट के जरिए बताया गया है कि ‘दृश्यम 3’ अगले साल 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. जाहिर है कि इससे पहले सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से पैनोरमा स्टूडियो का कथित एग्रीमेंट सामने आया था. उस लेटर में कहा गया था कि ‘दृश्यम 3’ रिलीज होने वाली है. अब मेकर्स ने फाइनली रूमर्स की पुष्टि कर दी है.

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ से लेकर ‘काली किताब’ तक, इस वीकेंड OTT पर देखिए ये फिल्में-वेब सीरीज

अब तक की ‘Drishyam’ फ्रेंचाइजी रही है सुपरहिट

अजय देवगन की ‘Drishyam’ सीरीज पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है. साल 2015 में आई पहली फिल्म और 2022 में रिलीज ‘Drishyam 2’ दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थीं. फिल्म के थ्रिलर प्लॉट और अजय देवगन के अभिनय ने दर्शकों को बांधे रखा। तब्बू की दमदार मौजूदगी भी इन फिल्मों का अहम हिस्सा रही है. अब ‘Drishyam 3’ में एक बार फिर अजय विजय सालगांवकर के किरदार में वापसी करेंगे.

बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल vs अजय देवगन

अब जब मोहनलाल की ‘Drishyam 3’ भी हिंदी में रिलीज की पुष्टि कर चुकी है, तो सवाल यह उठता है कि दर्शक किसे ज़्यादा पसंद करेंगे — ओरिजिनल मलयालम वर्जन या अजय देवगन की हिंदी रीमेक? दोनों फिल्मों की टक्कर से बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. क्योंकि पहले के दोनों भागों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, ऐसे में अब तीसरे पार्ट से उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

6 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

33 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago