दुनिया

फिर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम! फार्मा, फर्नीचर और ट्रकों पर लगाया भारी-भरकम शुल्क, क्या थम जाएगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार?

Donald Trump New Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा फैसला लेते हुए विदेश से आयात होने वाली फार्मास्यूटिकल दवाओं, किचन कैबिनेट, फर्नीचर और भारी ट्रकों पर आयात शुल्क लगाने का ऐलान किया है. ट्रंप के द्वारा लगाया गया यह शुल्क 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया है.

ट्रंप ने कहा कि फॉर्मास्युटिकल ड्रग्स पर 100 फीसदी टैक्स, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटीज पर 50 फीसदी, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि उनका यह कदम घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देगा और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा,

1 अक्टूबर 2025 से विदेशी किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड दवा उत्पाद पर 100 फीसदी टैरिफ लगायेंगे. कंपनियों का यह टैरिफ तभी माफ होगा जब वे अमेरिका में अपने प्लांट लगायेंगे या अभी अंडर कंस्ट्रक्शन की स्थिति में हों. तभी कंपनियों को इस टैरिफ से छूट मिलेगा.

बाथरूम वैनिटी और किचन कैबिनेट पर इतना टैरिफ

अपने दूसरे पोस्ट में ट्रंप ने ऐलान किया कि हम 1 अक्टूबर से सभी किचन कैबिनेट, बाथरूम वैनिटी और इससे संबंधित उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगायेंगे. वहीं अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30 फीसदी लगायेंगे. विदेशों से आयात किये जाने वाले भारी ट्रकों पर 25 फीसदी टैरिफ लगायेंगे.

राष्ट्रीय सुरक्षा का दिया हवाला

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका यह टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया की रक्षा करेगा. वहीं विदेशों से आयात होने वाले भारी ट्रकों पर टैरिफ लगाने से अमेरिकी ट्रक निर्माता कंपनियों को फायदा पहुंचेगा. जिससे अमेरिकी ट्रक चालक आर्थिक रूप से स्वस्थ और मजबूत बनेंगे.

ये भी पढ़ें- लद्दाख हिंसा में पहला एक्शन, सोनम वांगचुक पर चला ‘हंटर’; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

लोकल प्रतिस्पर्धा को खत्म करने का लगाया आरोप

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियां अपने उत्पादों को अमेरिका में डंप कर यहां के लोकल प्रतिस्पर्धा को खत्म कर रही हैं. विदेशी कंपनियां अमेरिकी बाजार में फर्नीचर और कैबिनेट का बाढ़ जैसी सप्लाई कर रही हैं. जिससे ना सिर्फ घरेलू उत्पाद प्रभावित हो रहा है. बल्कि वो अमेरिकी निर्माताओं के लिए चुनौती बन गए हैं.

बता दें कि, विदेशी सामानों पर अमेरिकी राष्ट्रपति के द्वारा भारी टैरिफ लगाने की वजह से अमेरिका में मुद्रास्फीति बढ़ गई है. व्यापार विशेषज्ञों का मानना है कि डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में महंगाई और बढ़ेगी और इसका खामियाजा अमेरिका के विकास दर पर पड़ सकता है. इससे अमेरिका की आर्थिक विकास की रफ्तार धीमी हो सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

3 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

4 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

35 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

36 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

46 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago