Bharat Express DD Free Dish

लद्दाख हिंसा में पहला एक्शन, सोनम वांगचुक पर चला ‘हंटर’; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

Action On Sonam Wangchuk: लद्दाख हिंसा के बाद अब एक्शन होने लगा है. प्रदर्शन की अगुआई कर रहे सोनम वांगचुक पर गृह मंत्रालय ने फैसला लेते हुए हंटर चलाया है.

Action On Sonam Wangchuk Ladakh Protest Violence

सोनम वांगचुक

Action On Sonam Wangchuk: लद्दाख में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों (Ladakh Protest Violence) के ठीक 24 घंटे बाद, केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर बड़ी कार्रवाई की है. गृह मंत्रालय ने वांगचुक से जुड़ी गैर-लाभकारी संस्था स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख (SECMOL) का FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. सरकार का आरोप है कि इस NGO ने विदेशी फंडिंग से जुड़े नियमों का बार-बार उल्लंघन किया, जिसके कारण यह कदम उठाया गया है.

गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि वांगचुक के भड़काऊ बयानों ने भीड़ को उकसाया, जिसके कारण क्षेत्र में 1989 के बाद सबसे गंभीर हिंसा हुई. FCRA लाइसेंस रद्द करने के पीछे संस्था द्वारा विदेशी और स्थानीय धन का गलत इस्तेमाल करने और लेखा विवरण में अनियमितता जैसे कई उल्लंघन (Sonam Wangchuk NGO License Revokes) बताए गए हैं.

क्या है FCRA लाइसेंस?

FCRA लाइसेंस एक प्रकार की अनुमति है जो गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को विदेशी फंडिंग प्राप्त करने के लिए आवश्यक होती है. इस लाइसेंस के बिना, एनजीओ विदेश से कोई भी फंडिंग नहीं ले सकते हैं.

क्यों रद्द किया गया लाइसेंस? (Sonam Wangchuk NGO License Revokes)

गृह मंत्रालय ने अपनी जांच में पाया कि SECMOL ने FCRA नियमों का उल्लंघन किया है. इसमें स्थानीय धनराशि का गलत तरीके से उपयोग, विदेशी दान का सही तरीके से विवरण न देना और FCRA नियमों का अन्य उल्लंघन शामिल है. मंत्रालय ने 20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया था, जिसका जवाब 19 सितंबर को मिला, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं था.

Sonam Wangchuk की प्रतिक्रिया

सोनम वांगचुक ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि सरकार उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ने हमेशा नियमों का पालन किया है और विदेशी फंडिंग का सही तरीके से उपयोग किया है.

ये भी पढ़ें: फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को 5 साल जेल, क्या है मोहम्मद गद्दाफी के साथ हुई ‘सीक्रेट डील’?

लद्दाख हिंसा में 4 लोगों की मौत

लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. सरकार ने इस हिंसा के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि उनके भड़काऊ बयानों के कारण भीड़ को उकसाया गया था. अब देखना यह है कि आगे क्या होता है और सोनम वांगचुक की संस्था का भविष्य क्या होगा. यह मामला अभी और चर्चा में रहने की संभावना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read