दुनिया

Google पर जुर्माने के बाद EU से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप, भारी टैरिफ लगाने की दी धमकी

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) पर और टैरिफ यानी शुल्क लगाने की धमकी दी है. यह बयान तब आया जब यूरोपीय संघ ने गूगल पर 2.95 अरब यूरो (करीब 3.47 अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया. यह जुर्माना गूगल पर एकाधिकार (मोनोपॉली) कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में लगाया गया है.

Donald Trump ने दी EU को धमकी

यूरोपीय संघ के फैसले के तुरंत बाद ट्रंप ने शुक्रवार को अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर कहा, “यूरोप ने आज एक और बड़ी अमेरिकी कंपनी, गूगल पर 3.5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. यह पैसा असल में अमेरिका में निवेश और नौकरियों पर खर्च हो सकता था. लेकिन, अब वह छीन लिया गया है. यह बहुत ही गलत है और अमेरिकी जनता इसे सहन नहीं करेगी.” ट्रंप ने कहा, “जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मेरी सरकार ऐसी भेदभावपूर्ण कार्रवाइयों को सहन नहीं करेगी. अगर यूरोप अमेरिकी कंपनियों पर इस तरह के अनुचित जुर्माने लगाता रहा, तो मैं ‘धारा 301’ के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा, ताकि इन जुर्मानों को रोका जा सके.”

यूरोपीय संघ ने गूगल पर लगाया जुर्माना

ईयू ने शुक्रवार को गूगल पर करीब 3.5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाने का ऐलान किया. यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि गूगल ने अपने विज्ञापन प्लेटफॉर्म को बाकी कंपनियों पर फायदा पहुंचाकर बाजार में अपनी पकड़ का गलत इस्तेमाल किया है. यूरोपीय संघ ने गूगल को भी इन प्रैक्टिस को रोकने का आदेश दिया. यह चौथी बार है जब ब्रुसेल्स ने प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के मामले में किसी कंपनी पर अरबों यूरो का जुर्माना लगाया है.

ये भी पढ़ें: Trump Gaza Plan: इजरायल के पलटवार में तबाह हुए गाजा को अब दुबई जैसा भव्‍य शहर बनाना चाहते हैं ट्रम्‍प, फिलिस्तीनियों को देंगे ₹4-4 लाख मुआवजा

फैसले के खिलाफ अपील करेगा गूगल

यूरोपीय आयोग की प्रमुख प्रतिस्पर्धा नियामक टेरेसा रिबेरा ने एक बयान में कहा, “आज के फैसले से साफ होता है कि गूगल ने विज्ञापन तकनीक के क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का गलत इस्तेमाल किया है, जिससे प्रकाशकों, विज्ञापन देने वालों और उपभोक्ताओं को नुकसान हुआ है.” गूगल ने इस फैसले के खिलाफ अपील करने का फैसला किया है. डिजिटल नियमों को लागू करने का मुद्दा यूरोपीय संघ और ट्रंप सरकार के बीच व्यापार वार्ताओं के दौरान अक्सर उठता रहा है.

गूगल पर लगाया गया चौथा बड़ा जुर्माना

यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को ऐलान किया कि गूगल को अपने मुनाफे वाले विज्ञापन कारोबार में प्रतिस्पर्धा के नियमों का उल्लंघन करने पर 2.95 अरब यूरो (करीब 3.45 अरब डॉलर) का जुर्माना देना होगा. यह पिछले दस सालों में यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा नियमों को लेकर गूगल पर लगाया गया चौथा बड़ा जुर्माना है. ट्रंप ने कहा, “गूगल अब तक झूठे आरोपों और जुर्मानों के रूप में पहले ही 13 अरब डॉलर चुका चुका है, और अब तक कुल रकम 16.5 अरब डॉलर हो गई है.” ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “यह कितना गलत है! यूरोपीय संघ को अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई तुरंत बंद कर देनी चाहिए.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

4 minutes ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

35 minutes ago