Bharat Express DD Free Dish

Donald Trump News

डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में युद्ध के बाद शांति और प्रशासन के लिए अमेरिका समर्थित ‘शांति बोर्ड’ बनाने का ऐलान किया है. इस बोर्ड की अध्यक्षता खुद ट्रंप करेंगे और यह 15 सदस्यीय फिलिस्तीनी तकनीकी टीम की निगरानी करेगा.

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को सौंपते हुए मादुरो शासन के खिलाफ समर्थन मांगा.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ को चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईयू अमेरिकी कंपनियों पर गूगल जैसे जुर्माने लगाना जारी रखता है तो वे ‘धारा 301’ के तहत कड़ी कार्रवाई करेंगे.

न्यू जर्सी का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर ने ट्रंप की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या अमेरिकी अब बेहतर स्थिति में हैं या ट्रंप के पदभार संभालने से 72 दिन पहले थे?

ट्रंप प्रशासन द्वारा हूतियों के खिलाफ पहला अमेरिकी हमला 15 मार्च को शुरू हुआ, जब हूती विद्रोहियों ने गाजा की नाकाबंदी को लेकर इजरायल के खिलाफ हमले फिर से शुरू करने की धमकी दी थी.

ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में दिए भाषण में कहा, "मूलभूत जरूरतों से परे, मेरा प्रशासन विभाग को बंद करने के लिए सभी वैध कदम उठाएगा."

अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने एक्स पर इस कदम की घोषणा करते हुए कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप अधिकतम पारदर्शिता के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं. आज, उनके निर्देशानुसार, पहले से संपादित जेएफके हत्याकांड की फाइलें बिना किसी संशोधन के जनता के लिए जारी की जा रही हैं.

हाल ही में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया जब तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तानी राजदूत केके अहसान वागन को अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया.

तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई. इतना ही नहीं, ट्रंप प्रशासन ने उन्हें तत्काल डिपोर्ट भी कर दिया.

बैठक के दौरान मस्क ने रुबियो पर आरोप लगाया कि वह अब तक किसी भी कर्मचारी को हटाने में नाकाम रहे हैं और कटौती के प्रयासों का विरोध कर रहे हैं.