दुनिया

‘ईरान को हम नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार..’, UNGA में ट्रंप का भाषण, जानिए अमेरिकी पावर, गाजा-फिलिस्‍तीन और UN पर क्‍या बोले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में आना सम्मान की बात है और अमेरिका आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है.

अमेरिका की ताकत और अर्थव्यवस्था पर जोर

ट्रंप के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था, सेना, तकनीक और ऊर्जा क्षमता दुनिया में सबसे आगे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया अमेरिकी अर्थव्यवस्था को देखकर जलती है, अमेरिकी सेना सबसे ताकतवर है और ऊर्जा से पूरी दुनिया चल रही है.

‘खोखली बात नहीं, कड़ी कार्रवाई’ का दावा

ट्रंप ने कहा,

“जहां दूसरों ने सिर्फ बातें कीं, मैंने काम किया. जहां दूसरों ने शांति की बात की, मैंने शांति कायम की. जहां दूसरों ने खतरों को नजरअंदाज किया, मैंने उनका सामना किया.”

व्हाइट हाउस ने भाषण से पहले बताया था कि वे ईरान को परमाणु हथियार न देने, गाजा शांति योजना, पश्चिमी गोलार्ध में कार्टेल हिंसा और ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति जैसे मुद्दों पर अमेरिकी शक्ति का उल्लेख करेंगे.

ईरान और परमाणु कार्यक्रम सबसे बड़ा मुद्दा

ईरान उनके भाषण का केंद्र रहा. ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने दिया जाएगा. अमेरिका और ईरान के बीच करीब सात महीने से सैन्य टकराव चल रहा है. ट्रंप प्रशासन इसे परमाणु खतरे से निपटने का कदम बताता है, जबकि आलोचक मानवीय नुकसान, ऊर्जा बाजार और युद्ध अपराधों के आरोपों की बात करते हैं.

पेजेश्कियान न्यूयॉर्क में, मुलाकात की संभावना

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी न्यूयॉर्क पहुंच रहे हैं और 23 सितंबर को महासभा को संबोधित करेंगे. ट्रंप ने पहले कहा था कि वे उनसे मुलाकात के लिए तैयार हैं. दोनों नेताओं की एक ही शहर में मौजूदगी ने कूटनीतिक हलचल बढ़ा दी है.

गाजा, 7 अक्टूबर और संयुक्त राष्ट्र पर रखा रुख

ट्रंप ने 11 सितंबर की 25वीं बरसी और 7 अक्टूबर के हमले का भी जिक्र करने की योजना बनाई थी. उन्होंने गाजा के लिए अपनी 20 सूत्री शांति योजना का हवाला देने की बात कही थी. भाषण में संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय और वैश्विक कर जैसे मुद्दों पर भी कठोर रुख की उम्मीद जताई गई थी. तैयार अंशों में कहा गया था कि जब तक वे राष्ट्रपति हैं, कोई वैश्विक कर नहीं लगेगा.

UN महासचिव गुटेरेस का संदेश और ताजा बैठक

इससे पहले महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नियमन और वैश्विक सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि एआई इतनी तेजी से आगे बढ़ा है कि इसे बनाने वाले भी हैरान हैं. गुटेरेस ने 7 अक्टूबर के हमले की निंदा की और गाजा में भारी तबाही का उल्लेख किया.

वहीं, ट्रंप के इस भाषण के बाद ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री अंडी बर्नम और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची से मुलाकात के आसार हैं.

यह भी पढ़िए: सऊदी के सारे यार क्यों हो गए बेकार, कैसे पाक और तुर्की के धोखे ने निकाल दी MBS की चीखें?

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

4 hours ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

4 hours ago