दुनिया

क्या राष्ट्रपति ट्रंप चौथे कार्यकाल के लिए लड़ेंगे? क्या कहता है अमेरिका का संविधान?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स एसोसिएशन (WHCA) के डिनर में अपने अंदाज में भाषण दिया. करीब एक घंटे तक चले इस भाषण में उन्होंने पत्रकारों, मीडिया संस्थानों और अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर तंज कसे. इसी दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की बात भी कही.

‘TRUMP 2028’ कैप पहनकर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने मंच पर लाल रंग की ‘TRUMP 2028’ कैप पहनकर कहा कि वह चौथे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर कर रहे हैं. उन्होंने मजाक में कहा कि प्रेस की रेटिंग बचाने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं. हालांकि अमेरिकी संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति पद पर अधिकतम दो कार्यकाल ही पूरा कर सकता है.

मीडिया पर तंज

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि उनके पद छोड़ने के बाद मीडिया को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जब वह नहीं रहेंगे तो पत्रकारों के पास रिपोर्ट करने के लिए कोई नहीं होगा और उनका बिजनेस मॉडल खत्म हो जाएगा. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग दूसरों की खबरों में उतनी दिलचस्पी नहीं लेते इसलिए वह चौथे कार्यकाल की बात कर रहे हैं.

कार्यक्रम की शुरुआत

इस कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएशन की निवर्तमान अध्यक्ष वेइजिया जियांग के भाषण से हुई. उन्होंने अप्रैल में हुए उस हमले का जिक्र किया जिसमें एक बंदूकधारी ने इस कार्यक्रम को निशाना बनाया था. उन्होंने कहा कि इस घटना ने दिखाया कि पत्रकारिता और प्रेस की आजादी के लिए लड़ना कितना जरूरी है.

ये भी पढ़ें-होर्मुज स्ट्रेट में हमला: LPG टैंकर पर दागी मिसाइलें, 28 भारतीय थे सवार

पत्रकारों को सम्मान

डिनर में कई पत्रकारों को पुरस्कार दिए गए. इनमें वॉल स्ट्रीट जर्नल की वह टीम भी शामिल थी जिसने ट्रंप और जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले पर रिपोर्टिंग की थी. दिलचस्प बात यह रही कि कुछ पत्रकार वही थे जिनकी ट्रंप पहले आलोचना कर चुके थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

19 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

58 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

1 hour ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

1 hour ago