दुनिया

Toshkhana Controversy: दुबई का बिजनेसमैन लौटाना चाहता है इमरान से खरीदी घड़ी, बोला पाकिस्तान में चल रहे विवाद से हूं दुखी

Toshkhana Controversy: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से जुड़ा तोशखाना मामला एक बार फिर देश-दुनिया के मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा है. इस बार इसकी वजह दुबई का वह व्यवसायी है, जिसने इन उपहारों को खरीदा था. इस व्यवसायी जिसका नाम उमर फारूक जहूर है, उसका एक बयान सामने आया है. अपने बयान में उमर नें कहा है कि वह इस बेशकीमती संपत्ति को उसके असली मालिक को लौटाना चाहता है.

आपको बतातें चलें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान को मिलने वाले उपहार तोशखाने में जमा हो जाते हैं. तोशखाना (Toshkhana Controversy) ऐसे उपहारों को जमा करने के लिए पाकिस्तान में बनाए गए एक विभाग का नाम है. अगर वे चाहें तो इन्हें आधे दाम में खरीद सकते हैं.

दावा किया जा रहा है कि इमरान खान और उनकी बीवी ने काफी कम दाम पर लगभग 112 उपहार अपने पास रख लिए. जिसमें सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को दिए गए लाखों डॉलर की एक घड़ी भी थी. इसी घड़ी को इमरान की बीवी बुशरा ने अपनी सहेली के माध्यम से महंगे दाम पर बेच दिया था.

दुबई के इस व्यवसायी का दावा है कि उसने इस घड़ी को खरीदा था और अब वह इसे  इसके असली मालिक को लौटाना चाहता है. घड़ी से जुड़े इस तोशखाना विवाद ने पाकिस्तान में इमरान खान की खूब फजीहत करवाई. इमरान खान पर ‘झूठे बयानों और गलत घोषणाओं’ का आरोप लगा था और पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने इमरान को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया था.

क्या कहा उमर फारूक ने

समाचार ऐजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार व्यवसायी उमर फारूक जहूर का दावा है कि उन्होनें अपने खास पारिवारिक मित्र, फराह गिग के माध्यम से एक बड़ी रकम घड़ी को खरीदने में चुकता की है. हालांकि, इससे जुड़े वावाद के कारण वह अब अपने फैसले पर पछतावा कर रहे हैं. घड़ी को लेकर चल रहे पाकिस्तान में इस विवाद को समाप्त करने के लिए वह इससे अलग होने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें : Pakistan Army Chief असीम मुनीर की गीदड़भभकी, कहा- हमला हुआ तो भारत से जंग को तैयार

जहूर ने अपने बयान में कहा, “एक पाकिस्तानी के रूप में और सऊदी अरब के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए यदि मौका दिया गया तो मैं इस घड़ी को उसके सही मालिक को लौटाना चाहूंगा, ताकि यह विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो जाए” उनका कहना है कि वे इस विवाद से काफी नाखुश हैं और इस बात से दुखी हैं कि पाकिस्तानी मीडिया ने उनकी इमेज को गलत तरीके से पेश किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

41 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago