प्रतीकात्मक तस्वीर
दुबई जल्द ही एक नई क्रांति की शुरुआत करने जा रहा है. जॉबी एविएशन के संस्थापक और सीईओ जोबेन बेविर्ट ने दुबई में एयर टैक्सी सेवाओं के निर्माण और संचालन के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता की घोषणा की, जो 2026 में कामर्शियल तौर पर लॉन्च हो जाएगा. कंपनी का यह कदम दुबई की पहचान को एक नया आयाम देगा. एक सम्मेलन में अमीरात समाचार एजेंसी (डब्ल्यूएएम) को दिए बयान में, बेविर्ट ने यह बड़ा खुलासा किया कि जॉबी एविएशन ने इस अभिनव सेवा को शुरू करने के लिए दुबई में सड़क और परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. वहीं इसे लेकर परिचालन परीक्षण 2025 में शुरू होने वाले हैं.
200 मील प्रति घंटे की होगी रफ्तार
बेविर्ट ने इस बात पर प्रकाश डाला कि जॉबी का विमान एक पायलट और चार यात्रियों को 200 मील प्रति घंटे की गति से ले जा सकता है, जिससे कार द्वारा 45 मिनट की यात्रा की तुलना में दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पाम जुमेराह तक यात्रा का समय 10 मिनट तक कम हो जाता है. शुरुआत में दुबई पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जॉबी एविएशन का इरादा पूरे संयुक्त अरब अमीरात और व्यापक क्षेत्र में अपने परिचालन का विस्तार करने का है. बेविर्ट ने कारों और मेट्रो जैसे आधुनिक परिवहन साधनों की उपलब्धता का हवाला देते हुए दुबई के परिवहन क्षेत्र की उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की. हवाई परिवहन की शुरूआत अगली जनरेशन के विकास की शुरुआत है.
इतने यात्रियों को ले जाएगा विमान
जॉबी एविएशन एस4 को चार यात्रियों और पायलट को सुरक्षित रूप से समायोजित करने के लिए डिजाइन किया गया है. यह छह प्रोपेलर और चार बैटरी पैक से सुसज्जित है, जो इसे अधिकतम 161 किमी की दूरी तय करने में सक्षम बनाता है. 321 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ, हवाई टैक्सी हेलीकॉप्टर की तुलना में कम शोर करती है.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…