पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ट्रोल्स को हैंडल करना सीख लिया है. वो बॉडीशेम करने वालों को ब्लॉक कर देती हैं. उन्होंने बताया कि मेरी बॉडीशेमिंग चलती रहती है. मेरा टिपिकल इंडियन बॉडी टाइप है. पेयर शेप बॉडी है. मैं कुछ भी करलूं मेरा लोअर हाफ अपर के मुकाबले ज्यादा ही दिखेगा. फिर लोग कहेंगे ये मोटी हो गई है. एक टाइम आया था जब मैं बहुत पतली हो गई थी. तब लोग कहते थे आप अच्छी नहीं लग रही हो बहुत पतली हो गई हो. आपको तो चबी चबी गाल ही सूट करते थे. अब मैं पहले जैसी हो गई तो लोग कहते हैं- आपका तो वेट लूज नहीं हो रहा. आप मोटे हो गए हो.
आगे दिव्यांका ने कहा, मुझे लगता है रिलैक्स करो, मैं अभी फिटनेस में हूं. मैं फिट और हेल्दी लाइफ जीना चाहती हूं. मैं रोजाना वर्कआउट जरूर करती हूं. मैं अपनी खुशी के लिए ये करती हूं. इससे मेरी बॉडी शेप में रहती है, मेरे काम के लिए भी ये जरूरी है. रही बात बॉडीशेमिंग की, ऐसे लोगों को मैं ब्लॉक कर देती हूं. मुंह के सामने वजन पर कमेंट करने वालों को प्यार से कहती हूं- ये देखिए हम फिट कितने हैं. बाकी आप मत पूछो. अब मैं प्यार से उल्टा जवाब दे देती हूं.
दिव्यांका ने बताया कि कैसे उनके माता-पिता उन्हें बार-बार बच्चा करने की बात याद दिलाते रहते हैं.’अब अचानक ना पेरेंट्स ऐसे हो गए हैं कि वो उंगली करते रहते हैं. सुनो हो गया बहुत. बहुत इंजॉय कर लिया है. अब टाइम हो गया है.’ एक्ट्रेस ने इस खास बातचीत में इस बात को भी बयां किया कि वह इन सबसे कैसे निपटती हैं.
एक्ट्रेस ने बताया कि वह खुशी-खुशी उनकी सलाह लेती हैं. वह पॉजिटिव रिस्पॉन्स देती हैं. ‘वो हमें परेशान कर रहे हैं और हम इसे सही तरह से ले रहे हैं. हम लोग मजे ले रहे हैं. वो लोग हमें उंगली करते हैं और हमें मजा आता है कि वाओ कितना प्यारा है ये सब. कितने प्यार से बोल रहे हैं.’ दिव्यांका ने बताया कि वह और विवेक पेरेंट्स बनने की बातों को खुशी से ले रहे हैं. उनको बुरा नहीं लग रहा है. लेकिन उन्होंने कहा, ‘जब सही वक्त होगा, हो जाएगा. कपल के लिए ये कोई बड़ी बा नहीं है. एक न एक दिन तो हो ही जाएगा.’
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…
UGC New Rules 2026: UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान…
गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…