दुनिया

Dubai Marina Tower Fire: दुबई मरीना की 67-मंजिला इमारत में भीषण आग, 6 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Dubai Marina tower fire: शुक्रवार देर रात दुबई मरीना इलाके की एक 67-मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब 6 घंटे में काबू पा लिया गया.

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद 3,820 लोगों को 764 फ्लैट्स से सफलतापूर्वक निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की कोई खबर नहीं है. आग पर काबू पाने के बाद भी इमारत में कूलिंग का कार्य लगातार जारी है. सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है.

देर रात शुरू हुई आग, सुबह तक चला ऑपरेशन

शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे लगी थी. एक चश्मदीद गवाह ने बताया, “करीब 1:30 बजे रात को आग की तीव्रता कम होती नजर आई. बीते दो घंटों से मलबा गिरता देखा गया था, लेकिन अब लग रहा है कि सिविल डिफेंस ने आग को काबू में ले लिया है.”

दुबई मीडिया ऑफिस ने शनिवार तड़के 1:44 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग पर काबू पाने का काम जारी है.

इसके कुछ ही देर बाद 2:09 बजे एक और पोस्ट में बताया गया कि मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है, जो न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सहायता उपलब्ध करा रही हैं. देर रात 2:21 बजे की अपडेट में मीडिया ऑफिस ने स्पष्ट किया कि कुल 3,820 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है.

प्रशासन ने की अस्थायी निवास की व्यवस्था

घटना के बाद संबंधित प्रशासन और बिल्डिंग डेवलपर मिलकर सभी प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी निवास की व्यवस्था कर रहे हैं. प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और मानसिक शांति बनाए रखना है.

फिलहाल दमकल विभाग कूलिंग और सेफ्टी ऑडिट में जुटा है ताकि कोई दोबारा हादसा न हो. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: कई बार टलने के बाद भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन आखिरकार 19 जून को होगा लॉन्च

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

क्या बजट में बदलेगा कैपिटल गेन्स टैक्स का गणित? वित्त मंत्री ने दिया निवेशकों की चिंताओं का जवाब

बजट तैयारियों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स…

2 minutes ago

प्रोटेस्ट के बीच एक्टिव हुआ पाकिस्तानी टूलकिट, राहुल गांधी को लेकर फैलाया यह झूठ

Pakistan Toolkit: दिल्ली में ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच…

30 minutes ago

डिजिटल मदद से ग्रीन एनर्जी तक, पीएम मोदी ने दुनिया के सामने गिनाईं भारत की उपलब्धियां

PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने डिजिटल व्यवस्था, नवीकरणीय ऊर्जा, GST,…

32 minutes ago

2027 में पूर्वांचल का किंग कौन? चार जिले, 28 सीटें और BJP-सपा की लड़ाई, 2027 का पूरा हिसाब-किताब, पढ़ें- EXPLAINER

Purvanchal Election Equation: वाराणसी मंडल में 2027 की लड़ाई केवल बीजेपी बनाम सपा नहीं होगी,…

38 minutes ago

‘तकनीक और डेटा ही नई ताकत’, पीएम मोदी ने बताया कैसे दूसरों को सशक्त बनाकर आगे बढ़ेगी दुनिया

PM Modi: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने तकनीक, डेटा, AI और डिजिटल…

50 minutes ago