Dubai Marina tower fire: शुक्रवार देर रात दुबई मरीना इलाके की एक 67-मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर करीब 6 घंटे में काबू पा लिया गया.
अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के बाद 3,820 लोगों को 764 फ्लैट्स से सफलतापूर्वक निकाला गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की कोई खबर नहीं है. आग पर काबू पाने के बाद भी इमारत में कूलिंग का कार्य लगातार जारी है. सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए है.
Specialized teams successfully evacuated all residents from the 67-storey building, prioritizing their health and safety throughout the operation. Efforts continue to fully contain the fire. pic.twitter.com/7q0O0FU38G
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) June 13, 2025
देर रात शुरू हुई आग, सुबह तक चला ऑपरेशन
शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे लगी थी. एक चश्मदीद गवाह ने बताया, “करीब 1:30 बजे रात को आग की तीव्रता कम होती नजर आई. बीते दो घंटों से मलबा गिरता देखा गया था, लेकिन अब लग रहा है कि सिविल डिफेंस ने आग को काबू में ले लिया है.”
दुबई मीडिया ऑफिस ने शनिवार तड़के 1:44 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि इमारत में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और आग पर काबू पाने का काम जारी है.
Following the containment of the fire and the safe evacuation of all residents, the smoke currently visible at the site is due to ongoing cooling operations as part of the firefighting process. Control measures remain in place and the situation is fully managed by the… pic.twitter.com/53vYEwyu1t
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) June 14, 2025
इसके कुछ ही देर बाद 2:09 बजे एक और पोस्ट में बताया गया कि मौके पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है, जो न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सहायता उपलब्ध करा रही हैं. देर रात 2:21 बजे की अपडेट में मीडिया ऑफिस ने स्पष्ट किया कि कुल 3,820 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिनमें से कोई भी घायल नहीं हुआ है.
प्रशासन ने की अस्थायी निवास की व्यवस्था
घटना के बाद संबंधित प्रशासन और बिल्डिंग डेवलपर मिलकर सभी प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी निवास की व्यवस्था कर रहे हैं. प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और मानसिक शांति बनाए रखना है.
Dubai Civil Defence teams successfully extinguished the fire within six hours in a 67-storey building in the Marina area, after ensuring the safety of all 3,820 residents.
— Dubai Media Office (@DXBMediaOffice) June 14, 2025
फिलहाल दमकल विभाग कूलिंग और सेफ्टी ऑडिट में जुटा है ताकि कोई दोबारा हादसा न हो. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें: कई बार टलने के बाद भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन आखिरकार 19 जून को होगा लॉन्च
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
