नेपाल में भूकंप से भारी तबाही
नेपाल में शुक्रवार (3 नवंबर) को देर रात आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. जिसमें अब तक 180 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. इसके अलावा मलबे में दबने से करीब 1000 हजार लोग घायल हुए हैं. देर रात से राहत बचाव कार्य जारी है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 थी. भूकंप से कई इमारतें जमींदोज हो गईं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. भूकंप के झटके उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए.
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप से नेपाल के रुकुम पश्चिम और जाजरकोट में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं. जिसकी जानकारी रुकुम पश्चिम के डीएसपी नामराज भट्टराई और जाजरकोट के डीएसपी संतोष रोक्का ने दी. भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में था. नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप में मरने वाले लोगों के प्रति शोक जताया है. उन्होंने कहा कि राहत-बचाव कार्य के लिए 3 सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया. तेजी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
भूकंप के झटके यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश भोपाल समेत पूरे उत्तर भारत में महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता ज्यादा होने से लोग सहम गए. जिससे लोग घरों के बाहर निकलकर पार्कों, सड़कों और खुले स्थानों पर दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें- ‘अल्लाह करे नरेंद्र मोदी कुर्सी से उतर जाएं और राहुल गांधी आ जाएं’- Pakistani एक्ट्रेस ने मुस्लिमों से की ये अपील
नेपाल में पिछले कुछ महीने में भूकंप की घटनाओं में काफी वृद्धि देखी गई है. इसी साल अक्टूबर महीने में 22 तारीख को भी भूकंप आया था. जिसका केंद्र नेपाल था. नेपाल में भूकंप के चार झटके लगे थे. जिसमें पहला झटका सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर लगा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1, उसके बाद दूसर झटका 4.2 जो 8 बजकर 8 मिनट पर, तीसरा झटका 8:28 बजे और चौथा झटका 8बडकर 59 मिनट पर आया था.
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए, हालांकि इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं नेपाल में इसका केंद्र होने के चलते वहां पर भारी तबाही हुई है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…