दुनिया

एलन मस्क का दावा: पांच साल में रोबोट होंगे मानव सर्जनों से बेहतर

मेडिकल क्षेत्र में रोबोट नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. इस बीच, अरबपति एलन मस्क ( Elon Musk) ने दावा किया है कि अगले पांच वर्षों के अंदर बेस्ट ह्यूमन से आगे निकलने की क्षमता है.

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी ‘न्यूरालिंक’ ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए रोबोट का उपयोग करती है, क्योंकि यह कार्य मानव के लिए आवश्यक गति और सटीकता के साथ करना असंभव है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मस्क ( Elon Musk)  ने लिखा, “रोबोट कुछ ही वर्षों में अच्छे मानव सर्जनों से आगे निकल जाएंगे और पांच साल में बेस्ट ह्यूमन सर्जन को भी पीछे छोड़ देंगे.”

नौफल ने बताया कि मेडट्रॉनिक ने प्रोस्टेट किडनी और ब्लैडर की 137 सर्जरी के साथ अपने ह्यूगो रोबोटिक सिस्टम को सफलतापूर्वक स्थापित कर लियासर्जरी में उत्कृष्ट परिणाम

मेडट्रॉनिक की सर्जरी के परिणाम डॉक्टरों की अपेक्षा से बेहतर रहे, जिनकी सफलता दर 98% से अधिक थी. जटिलता दर प्रोस्टेट सर्जरी के लिए 3.7%, किडनी सर्जरी के लिए 1.9%, और ब्लैडर सर्जरी के लिए 17.9% रही. 137 सर्जरी में से केवल दो को पारंपरिक सर्जरी की जरूरत पड़ी.

न्यूरालिंक की प्रगति

मस्क की ‘न्यूरालिंक’ ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस तकनीक के क्लीनिकल परीक्षण में जुटी है. इसका उद्देश्य लकवाग्रस्त या न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगियों के लिए मस्तिष्क नियंत्रण उपकरण विकसित करना है. अब तक तीन लोगों को ‘न्यूरालिंक ब्रेन इम्प्लांट’ सफलतापूर्वक लगाया गया है.

मस्क ने 2024 में एक एक्स पोस्ट में कहा, “अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ वर्षों में सैकड़ों लोग न्यूरालिंक इम्प्लांट का उपयोग करेंगे. पांच साल में यह संख्या हजारों और दस साल में लाखों तक पहुंच सकती है.”
रोबोटिक सर्जरी और न्यूरालिंक की प्रगति चिकित्सा जगत में क्रांति लाने की दिशा में अहम कदम हैं.

ये भी पढ़ें: भारत को जवाब देने की जुर्रत में अपने ही पैरों पर कुल्‍हाडी मार रहा पाकिस्‍तान, अब मची दवाओं की किल्‍लत

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

7 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

8 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago