एलन मस्क, दुनिया के सबसे अमीर शख्स.
Elon Musk on EVM Hacking: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क ने ईवीएम को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि ईवीएम को AI की मदद से हैक किया जा सकता है. इसलिए इसे चुनावों से हटा दिया जाना चाहिए. उन्होंने ये बातें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर की एक पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है.
एलन मस्क ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- “हमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को खत्म कर देना चाहिए. इंसान और AI की मदद से हैक होने का खतरा है, यह भले ही कम है, लेकिन फिर भी ज्यादा है.”
बता दें कि रॉबर्ट एफ कैनेडी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने प्यूर्टो रिको में हुए चुनाव में गड़बड़ी का जिक्र किया था. उन्होंने इस पोस्ट में एसोसिएटेड प्रेस का हवाला देते हुए लिखा है कि प्यूर्टो रिको के प्राथमिक चुनाव में ईवीएम से जुड़ी कुछ कमियां सामने आई हैं. हालांकि ये ठीक है कि एक पेपर ट्रेल था, इसलिए इस समस्या को तुरंत पकड़ा गया और वोटों की संख्या को ठीक किया गया.
इसी पोस्ट में रॉबर्ट कैनेडी लिखते हैं कि उन इलाकों में क्या होगा, जहां पर कोई भी पेपर ट्रेल नहीं है? अमेरिका के लोगों को ये पता करना पड़ेगा कि उनके वोट गिने गए हैं या फिर नहीं. उन्होंने ये भी कहा कि चुनावों को हैक नहीं किया जा सकता, लेकिन ईवीएम की दखलअंदाजी से बचने के लिए बैलेट पेपर की तरफ वापस आना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…