आस्था

आज गंगा दशहरा पर बना अद्भुत संयोग, जानें नियम और खास उपाय

Ganga Dusshera 2024 Date Shubh Muhurt Upay:

पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. ऐसे में आज यानी 16 जून को गंगा दशहरा मनाया जा रहा है. सनातन धर्म में इस पावन दिन का खास महत्व है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था. इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करना शुभ और पुण्यदायी माना गया है. आइए जानते हैं गंगा दशहरा पर बनने वाले अद्भुत संयोग, स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त और खास उपाय.

गंगा दशहरा पर बन रहे ये अद्भुत संयोग

पंचांग के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा के दिन तीन शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. 16 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 1 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक है. इसके अलावा रवि योग का शुभ संयोग पूरा दिन बना रहने वाला है. जबकि, अमृत सिद्धि योग सुबह 6.01 बजे से 11.13 बजे तक रहेगा.

गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, दशमी तिथि की शुरुआत 15 जून को देर रात 2 बजकर 32 मिनट से होगी. वहीं, दशमी तिथि की समाप्ति 17 जून को सुबह 4 बजकर 43 मिनट पर होगी. इसके अलावा हस्त नक्षत्र की शुरुआत 15 जून को सुबह 8 बजकर 14 मिनट से हो चुकी है और इस नक्षत्र का समापन 16 जून को सुबह 11 बजकर 13 मिनट पर होगा.

गंगा दशहरा के उपाय

गंगा दशहरा पर अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मां गंगा को वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. ऐसा करते हुए मां गंगा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें.

अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए गंगा दशहरा के दिन एक लोटे में गंगाजल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करें. साथ ही गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.

गंगा दशहरा के दिन क्या करें

गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करें. अगर ऐसा संयोग ना बने तो नहाने वाले पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं. स्नान के बाद मां गंगा का ध्यान करते हुए उनकी पूजा करें. इस दिन मां गंगा को जो भी अर्पित करें उसकी संख्या 10 हो, इसका खास ख्याल रखें. इस दिन मुख्य रूप से 10 दीपक जलाएं.

यह भी पढ़ें: आखिर किस ऋषि के श्राप की वजह से मां गंगा को आना पड़ा धरती पर? दिलचस्प है प्रसंग

यह भी पढ़ें: ब्रह्मा के कमंडल से मुक्त होकर धरती पर कैसे पहुंचीं मां गंगा? बेहद खास है ये पौराणिक कथा

Dipesh Thakur

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago