दुनिया

एलन मस्क ने कैलिफोर्निया में AI तकनीक से सुरक्षा प्रदान करने वाले बिल का किया समर्थन, कही ये बड़ी बात

Elon Musk: मंगलवार को टेस्ला और स्पेस एक्स के सीईओ एलन मस्क ने कैलिफोर्निया के नए बिल का समर्थन किया है. बता दें कि इस बिल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सुरक्षा का प्रावधान किया गया है. इस बिल को ‘एसबी 1047 सुरक्षा बिल’ नाम दिया गया है. इसमें मानवता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लार्ज मॉडल से होने वाले खतरों से बचाने का प्रावधान है.

इसको लेकर अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफार्म पर एलन मस्क ने कहा, “यह एक मुश्किल कदम है. इससे कई लोग परेशान हो सकते हैं. मुझे लगता है कि कैलिफोर्निया एसबी 1047 सुरक्षा बिल पास कर देना चाहिए.” उन्होंने आगे कहा है कि पिछले 20 सालों तक मैं एआई रेगुलेशन की वकालत करता रहा हूं. ठीक वैसे ही जैसे हम टैक्नोलॉजी और उत्पाद को विनियमित करते हैं, जिससे लोगों को व्यापक स्तर पर जोखिम का खतरा बना रहता है. तो वहीं, इस बिल में एआई उत्पादों से होने वाले संभावित जोखिमों को रोकने के लिए पूरा प्रावधान तैयार किया गया है, इसमें आपातकालीन बटन की भी व्यवस्था की गई है, जो कि पूरे एआई मॉड्यूल को बंद करने की क्षमता रखता है.

ये भी पढ़ें-भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की थे अहम वजह… लॉर्ड माउंटबेटन की जिंदगी से जुड़ी ये बात चौंका देगी आपको, जानें कैसे हुई थी मौत जो आज भी बनी है एक रहस्य

विरोध भी जारी

इस बीच, चैट जीपीटी के ओपन एआई ने इस बिल का विरोध किया है. कैलिफोर्निया राज्य के सीनेटर स्कॉट वाइनर और गवर्नर गेविन न्यूजॉम को लिखे एक पत्र में सैम ऑल्टमैन ने कहा, “एआई महज एक शुरुआत है. मौजूदा समय में कैलिफोर्निया एक वर्ल्ड लीडर के रूप में उभरकर सामने आ रहा है. साथ ही एआई राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति को गति प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है.” ओपन एआई ने अपने पत्र में कहा, “यह बिल एसबी 1047 विकास में बाधक बनेगा. यहां के कुशल इंजीनियर और उद्यमी पलायन करने पर बाध्य हो जाएंगे.”

एआई कंपनी ने कहा, “उन जोखिमों को देखते हुए, हमें राज्य की बजाय संघीय नीतियों के साथ अमेरिका की एआई बढ़त की रक्षा करनी चाहिए जो सार्वजनिक सुरक्षा को संरक्षित करते हुए एआई लैब और डेवलपर्स के लिए स्पष्टता प्रदान कर सकती है.” कंपनी ने ये भी कहा है कि “ओपन एआई ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे को भी उठाया है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा को दूर रखते हुए एसबी 1047 ने मांग की है कि एआई कंपनी अपने उत्पादों की जांच करे, ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा के हितों पर किसी भी प्रकार का नुकसान न पहुंचे.”

कंपनी छोड़ देगी कैलिफोर्निया

ओपन एआई ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर यह बिल पास होता है, तो कंपनी कैलिफोर्निया छोड़ देगी. इसको लेकर स्कॉट वाइनर बताते हैं, “इस तरह का घटिया तर्क टेक उद्योग ने तब भी दिया था, जब कैलिफोर्निया ने डाटा प्राइवेसी लॉ को एक ऐसे डर के साथ पास किया था, जो कि कभी साकार नहीं होने वाला है, लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं है. एसबी 1047 कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली कंपनियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह बिल कैलिफोर्निया में कारोबार करने वाली कंपनियों पर लागू होता है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago