उत्तर प्रदेश

मथुरा में कुट्टू के आटे से बना ‘प्रसाद’ खाने से 50 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Food Poisoning on Janmashtami: मथुरा में कृष्ण जनमाष्टमी पर उपवास के दौरान कुट्टू के आटे से बने पकोड़े (प्रसाद) खाने वाले 50 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. सभी को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. मामला मथुरा के फरह इलाके का है.

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुट्टू के आटे के पकोड़े बनाए गए थे. पकोड़े खाने के कुछ देर बाद ही लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. जिसके बाद आनन-फानन में बीमार लोगों को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.

फूड पॉइजनिंग से 50 से अधिक लोग बीमार

मरीजों में कुछ की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद छह लोगों को आगरा के एसएन अस्पताल रेफर किया गया. इसके अलावा 15 लोगों को मथुरा के जिला अस्पताल और 11 लोगों को वृंदावन के एक अस्पताल रेफर किया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स जसवंत यादव ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के कारण महिलाएं, बच्चे समेत करीब 50 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं. इन लोगों ने कुट्टू के आटे के पकोड़े खाए थे, जिसके कारण इनकी तबीयत बिगड़ी.

फूड विभाग में हड़कंप

बता दें कि जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है, उनमें गांव परखम, बरोदा, मिर्जापुर, मखदूम खैरट के लोग शामिल हैं. फिलहाल, सभी लोगों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है. लेकिन, इस घटना के कारण फूड विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

13 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

28 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

44 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago