मूलांक 2 भाग्यफल
Mulank 2 Numerology: किसी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख के दिन जन्में लोगों का मूलांक 2 माना जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 2 वाले बेहद ही खास समझे जाते है. आइए जानते हैं कैसा होता है इस मूलांक वालों का स्वभाव और कैसा रहता है इनका भविष्य.
किस स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले
माना जाता है कि मूलांक 2 वाले लोग स्वभाव से शांत और गंभीर होते हैं. किसी भी तरह की परेशानी आने पर यह घबराते नहीं हैं. इस तरह के लोगों की गणना बुद्धिजीवी वर्ग में होती है. जिस वजह से समाज में इन्हें काफी मान-सम्मान मिलता है. वहीं यह कला प्रेंमी भी होते हैं. इस मूलांक वालों का स्वभाव दयालु होता है. यह दूसरों की मदद करने को हमेशा तत्पर रहते हैं. हालांकि कई बार दूसरे इनके इस गुण का लाभ उठाकर धोखा दे जाते हैं. इसलिए इस मूलांक वालों को दूसरों पर सोच समझकर ही भरोसा करना चाहिए.
कितने धनवाल होते हैं मूलांक 2 वाले
अंकशास्त्र के अनुसार इस मूलांक वाले लोग धन को बहुत ही सोच समझकर खर्च करते हैं. ऐसे लोगों को रुपया-पैसा जमा करने का भी शौक रहता है. इसलिए इनके पास पैसे की कभी कमी नहीं रहती. अगर ऐसे लोग नौकरी में हैं तो उसमें भी खूब तरक्की करते हैं. इसके अलावा अपनी बुद्धि से व्यापार में एक खास मुकाम हासिल करते हैं.
ये भी पढ़ें: Vivah Panchami 2022: विवाह पंचमी पर इन उपायों से पूरी होती है मनचाहे जीवनसाथी की तलाश, वैवाहिक जीवन बनता है सुखमय
इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता
माना जाता है कि यह संगीत, लेखन और कला जैसे क्षेत्रों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं. स्वच्छ छवि होने के कारण ऐसे लोग राजनीति में भी काफी कुछ कर सकते हैं. इस मूलांक वाले अपनी मेहनत की बदौलत किसी अखबार में संपादक या उच्च संस्थान में बड़े पद की शोभा बढ़ा सकते हैं.
रहती है इस बात की कमी
हलांकि मूलांक 2 वालों में एक बात की कमी देखने को मिलती है, वह है इनका आत्मविश्वास. इसकी वजह से यह कोई भी बड़ा निर्णय लेने से कतराते हैं. इसके अलावा यह किसी एक काम को लगातार नहीं कर पाते और जल्दी बोर हो जाते हैं.
मूलांक 2 वालों के लिए यह दिन है शुभ
इनके जन्मानुसार ही 2, 11, 20 और 29 तारीख किसी भी काम को करने के लिए शुभ मानी जाती है.
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…
Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…
UP News: दिवाली के मौके पर अखिलेश यादव की संभावित अयोध्या यात्रा को लेकर यूपी…
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…