अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और फिनलैंड के प्रेसीडेंट एलेक्जेंडर स्टब.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी टैरिफ नीति को लेकर दुनिया भर में आलोचनाओं के शिकार हो रहे हैं. अमेरिका के अर्थशास्त्रियों से लेकर पहले टर्म में उनकी सरकार का हिस्सा रहे कई अफसर भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी बीच ट्रंप के सबसे करीबी दोस्तों में शुमार फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb) ने भी उन्हें नसीहत देते हुए अपना नजरिया बदलने को कहा है.
फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb) ने ट्रंप से ग्लोबल साउथ, खासकर भारत के लिए विदेश मामलों में ज्यादा गरिमापूर्ण नजरिया अपनाने को कहा है. उन्होंने कहा कि अगर विदेश नीति सहयोगी नहीं रही, तो पश्चिमी देश, खासकर अमेरिका अपना खेल हार जाएंगे.
उन्होंने (Alexander Stubb) अपने संदेश को लेकर कहा कि “मेरा संदेश सिर्फ यूरोपीय सहयोगियों के लिए ही नहीं है, बल्कि विशेष तौर पर अमेरिका के लिए ये है कि अगर हम भारत जैसे ग्लोबल साउथ के प्रति सम्मानजनक और सहयोगी विदेश नीति नहीं बनाते हैं, तो हम ये खेल हार जाएंगे.”
यह भी पढ़ें- जिस टैरिफ के दम पर दादागिरी दिखा रहे ट्रंप, उसने ही अमेरिका का कर दिया सत्यानाश! जान लीजिए कैसे?
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया था, उसके बाद उन्होंने भारत से रूस से तेल न खरीदने के लिए कहा था, लेकिन जब भारत ने उनकी इस बात को नहीं माना, तो उन्होंने अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया. हालांकि तब भी भारत ने अमेरिका से किसी भी तरह से समझौता न करने की बात कही.
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने एक बयान में साफ कर दिया था कि “भारत अपने किसानों और उद्यमियों के हितों के साथ कोई भी समझौता नहीं करेगा. उसे जहां भी अच्छा और सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से खरीदेगा. इतना ही नहीं, जयशंकर ने अमेरिका के उन आरोपों पर भी करारा जवाब दिया, जिसमें अमेरिका ने कहा था कि भारत रूस से तेल खरीद कर रूस-यूक्रेन युद्ध को फंडिंग कर रहा रहै.
विदेश मंत्री ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि चीन और यूरोपीय देश भी रूस से तेल खरीद रहे हैं, तो क्या वे पुतिन का खजाना नहीं भर रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…