दुनिया

कपिल शर्मा के लिए कनाडा बना खतरा! कैफे पर दोबारा हुई फायरिंग, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

Firing At Kapil Sharma Cafe: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे ‘Kap’s Cafe’ पर एक बार फिर जानलेवा हमला हुआ है. यह दूसरी बार है जब उनके कैफे को निशाना बनाया गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक कार से कैफे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते दिख रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इस बार गोल्डी ढिल्लन नाम के एक गैंगस्टर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दावा किया कि यह हमला उसी के गिरोह ने किया है.

इस हमले में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन कपिल शर्मा की तरफ से अब तक इस पर कोई बयान नहीं आया है. हालांकि, मीडिया और सोशल माडिया में इस घटना को लेकर चर्चा होने लगी है.

एक महीने में दूसरी घटना

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा का कैफे निशाना बना है. ठीक एक महीने पहले, 10 जुलाई को भी उनके कैफे पर इसी तरह की फायरिंग हुई थी. उस समय हमलावरों ने कार से उतरकर 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई थीं. उस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली थी, जो NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा है. लड्डी ने उस वक्त कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही थी.

लगातार हो रहे ये हमले कपिल शर्मा और उनके परिवार के लिए चिंता का सबब बन गए हैं. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या कपिल शर्मा इस पर कोई प्रतिक्रिया देते हैं. वहीं कनाडा की पुलिस पर है कि उनके कैफे पर हमला करने वालों को वह कितनी जल्दी पकड़ पाती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

8 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago