पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (फोटो सोशल मीडिया)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. इमरान खान की तीन साल की सजा वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सजा पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने इमरान खान को जेल से रिहा करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं.
इस्लामाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस आमिर फारूक और न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था. बेंच ने कहा था कि मामले पर मंगलवार को फैसला सुनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें- Sandeep Dixit On AAP: मुंबई में INDIA की बैठक से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- BJP के एजेंट हैं केजरीवाल
गौरतलब है कि तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद की एक निचली अदालत ने 5 अगस्त को पीटीआई चीफ इमरान खान को दोषी करार दिया था. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई थी. इमरान खान पर आरोप था कि उन्होंने साल 2018 से लेकर 2022 के बीच प्रधानमंत्री रहने के दौरान परिवार को मिले राजकीय तोहफों को बेच दिया था. जिसमें आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट ने सजा सुनाई थी.
-भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…