देश

Mahoba: 3 घंटे तक फन फैलाए पैर से लिपटा रहा कोबरा, महिला जपती रही भोले बाबा का नाम, वायरल हुआ वीडियो

Mahoba: सावन माह में तो वैसे भी सांप आके निकलने की घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि बारिश होने के कारण सांप के बिलों में पानी घुस जाने के कारण बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते हैं और ऐसे में घरों में घुस जाते हैं. चूंकि सावन मास को भगवान शिव का मास माना गया है और सांप भोले बाबा के गले का हार हैं तो हिंदू धर्म में सांप को पूजनीय भी माना गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है.

सावन के आखिरी सोमवार के दिन महोबा के एक घर में एक महिला के पैर में सांप करीब 3 घंटे तक लिपटा रहा और उसे काटा नहीं. बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला बिना हिले-डुले सीधे बैठी रही और भगवान शिव का नाम लेती रही. परिजनों ने जब यह देखा तो तुरंत सपेरे को बुलाया और फिर सपेरा मुश्किल से सांप को पकड़ सका. इसके बाद ही महिला के साथ ही उसके परिवार वालों की जान में जान आ सकी. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो वहीं लोग इस घटना को भगवान शिव की कृपा से जोड़ रहे हैं. लोगों का कहना है कि महिला को भगवान ने खुद ही आशीर्वाद दिया है तो वहीं सांप ने महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. इस पर महिला की शिव भक्ति की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Sandeep Dixit On AAP: मुंबई में INDIA की बैठक से पहले कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- BJP के एजेंट हैं केजरीवाल

गांव डहर्रा से सामने आया मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला संगम सदर तहसील के डहर्रा गांव से सामने आया है. यहां देवीगंज गांव में रहने वाली मिथिलेश यादव रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके आई हुई थीं. बताया जा रहा है कि खाट पर वह रात को सो रही थी. उसी वक्त उनके पैर में एक सांप लिपट गया. इसी दौरान मिथिलेश की आंख खुल गई और वह खाट पर बैठकर बिना हिले-डुले भगवान शिव का नाम जपने लगीं. इसी दौरान घर वालों को इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने सपेरे को बुलाया. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला खाट पर बैठी हुई है और सांप फन फैलाए हुए उसके पैर में लिपटा हुआ है. बताया जा रहा है कि घरवालों ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया और सपेरे को भी बुलाया गया. तब कहीं सांप को हटाया जा सका.

डर गई थीं मिथिलेश

मीडिया से बात करते हुए मिथिलेश कुमारी ने बताया कि जब उनके पैरे में सांप लिपट गया था तो वह बुरी तरह से डर गई थीं, लेकिन भोले बाबा में उनकी आस्था ने ही उनको बचाया. इसी वजह से वह तीन घंटे धैर्य के साथ बैठी रहीं और सांप को हटाने की कोशिश नहीं की. इस घटना से मिथिलेश को लेकर पूरे गांव में चर्चा हो रही है. कुछ लोग तो इसे शिव जी का चमत्कार मान रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

36 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

57 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

2 hours ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago