दुनिया

पाकिस्तान से बड़ी खबर: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा, कोर्ट से ही किया गया गिरफ्तार, अब नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है. कोर्ट की तरफ से इमरान खान पर एक लाख रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है. अब ऐसे में इमरान आगामी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. वहीं पीएम शाहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को संसद भंग करने की घोषणा की है. जिसके बाद 90 दिनों के अंदर चुनाव होंगे. ऐसे में अब तहरीक-ए- इंसाफ पार्टी के चीफ इमरान खान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

5 साल तक इमरान खान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, कोर्ट की तरफ से सजा का ऐलान किए जाने के बाद इमरान खान को अदालत से ही गिरफ्तार कर लिया गया. ये भी कहा जा रहा है कि सजा मिलने के बाद अब अगले तीन 5 साल तक इमरान खान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे.

यह मामला पिछले साल पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) की शिकायत पर दायर किया गया था, जिसने पहले उन्हें उसी मामले में सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) द्वारा खान के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के लिए तोशाखाना मामले की विचारणीयता को बरकरार रखने के सत्र अदालत के फैसले को रद्द करने के एक दिन बाद यह फैसला आया.

तोशाखाना से तोहफे खरीदकर बेच दिए थे

ईसीपी ने 21 अक्टूबर, 2022 को खान को ‘‘झूठे बयान और गलत जानकारी’’ देने के आरोप में सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. तोशाखाना कैबिनेट प्रभाग के अंतर्गत एक विभाग है, जहां अन्य सरकारों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शासकों और सरकारी अधिकारियों को दिए गए उपहारों को रखा जाता है. खान ने तोशाखाना से कुछ उपहार खरीदे, जिनमें एक कीमती घड़ी भी शामिल थी, और उसे लाभ कमाने के लिए बेच दिया.

यह भी पढ़ें- This is Business: इजराइली फर्म का ‘लाला रूप’, 10 साल से भारत के साथ पाकिस्तान को भी बेच रहा हाईटेक हैकिंग टूल

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

2 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

5 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

15 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

22 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

24 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

26 minutes ago