देश

INDIA गठबंधन में शामिल होने पर कांग्रेस नेता ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- AAP की तुलना गीदड़ से भी नहीं करूंगा

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने INDIA गठबंधन में आम आदमी पार्टी के शामिल होने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि APP की तुलना गीदड़ से भी नहीं की जा सकती है. क्योंकि उनके अंदर भी कुछ गुण होते हैं.

“उनकी तुलना किसी गीदड़ से भी नहीं करूंगा, क्योंकि उनमें भी कुछ गुण होते हैं”

दरअसल, एक संदीप दीक्षित से सवाल पूछा गया कि AAP भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. ऐसे में कांग्रेस के साथ उनका तालमेल कैसे होगा. इसपर कांग्रेस को दोबारा विचार करने की जरूरत है. इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जंगल में शेर और हाथी रहते हैं तो वहां पर गीदड़ भी आ जाते हैं. जब बड़ा अलायंस होता है तो उसमें कुछ ऐसे (AAP) लोग आ जाते हैं. इसलिए उनकी तुलना किसी गीदड़ से भी नहीं करूंगा, क्योंकि उनमें भी कुछ गुण होते हैं.

यह भी पढ़ें- This is Business: इजराइली फर्म का ‘लाला रूप’, 10 साल से भारत के साथ पाकिस्तान को भी बेच रहा हाईटेक हैकिंग टूल

“क्या सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही सारे अधिकार मिलना चाहिए ?”

उन्होंने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली सेवा विधेयक के विरोध में समर्थन मांग रहे हैं, लेकिन जब जम्मू-कश्मीर में UT बनाया जा रहा था तब खुद चुप हो गए थे. जब संघीय ढांचा की बात होती है तो AAP कहां छिप जाती है. समान अधिकार की बात करने वाले अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ और पुदुचेरी क्यों नहीं दिखाई देता है ? क्या सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही सारे अधिकार मिलना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

3 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

3 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago