देश

Hathras: ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, परिक्रमा लगाने के लिए जा रहे थे मथुरा, मचा कोहराम

-रवि गौतम

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में तेज रफ्तार के कहर से कोहराम मच गया. यहां तेज रफ्तार डंपर और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक, एटा के जलेसर से मथुरा में परिक्रमा लगाने के लिए सभी लोग जा रहे थे. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और घायलों को गंभीर देखते हुए आगरा SN मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा मौके पर पुलिस राहत कार्य में जुटी है.

ये मामला कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गंदा नाला के पास से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक जनपद एटा के जलेसर से गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर लगभग 2 दर्जन श्रद्धालु जा रहे थे. जब ट्रैक्टर ट्रॉली हाथरस जिले में सादाबाद रोड पर पहुंची तभी सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई. दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. कई लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है. वहीं तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है. बाद में सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र से गंभीर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया है. इसके अलावा जिला अस्पताल से एक को अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और राहत कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें- “तो हर स्थिति में फैसला हमारे पक्ष में ही रहा..हम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन….”, राहुल गांधी पर मुकदमा करने वाले BJP विधायक की सामने आयी प्रतिक्रिया

इस हादसे में विक्रम, हेमलता, माधुरी, लक्ष्मी और अभिषेक की मौत हो गई है. इस घटना में जिनकी मौत हुई है, उनको आपस में रिश्तेदार बताया जा रहा है. हालांकि घायलों की पूरी जानकारी सामने नहीं आ सकी है, लेकिन दर्द से कराहते हुए अस्पताल से घायलों का वीडियो सामने आया है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनकी इलाज जारी है. पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी है. वहीं घटना बीती रात की बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago