दुनिया

भारत पर फ्रांस का बढ़ता विश्वास…. 10 सालों में FDI 3 गुना बढ़कर 53000 करोड़ पार हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सोमवार (10 फरवरी) को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फ्रांस के लिए रवाना होंगे, जहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे. ये समिट 11 फरवरी को ग्रैंड पैलेस में आयोजित होगी. ऐसी ही समिट 2023 में ब्रिटेन और 2024 में साउथ कोरिया में आयोजित हुई थी. 10 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में फ्रांस सरकार ने एलिसी पैलेस में वीवीआईपी रात्रिभोज का आयोजन किया है जिसमें राष्ट्रपति मैक्रों समेत विभिन्न देशों के नेता भी शामिल होंगे.

भारत और फ्रांस के बीच रिश्तों में बीते एक दशक में पहले से और अधिक सुधार हुआ है. रक्षा सौदे से लेकर फ्रासं के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां का निरंतर भारत दौरा मजबूत होते रिश्ते का प्रमाण है. इसके अलावा आर्थिक क्षेत्र में भी दोनों देशों का एक दूसरे का विश्वास बढ़ा है. फ्रांस का भारत में पिछले एक दशक में बढ़ा निवेश भारत के FDI लक्ष्य का समर्थन करता है.

10 सालों में निवेश और व्यापार बढ़ा

2004 से 2014 के बीच फ्रांस का भारत में निवेश 18,700 करोड़ था. बीते दशक मे भारत के साथ बड़ती साझेदारी ने फ्रांस के निवेशकों को भारत की ओर आकर्षित किया. भारत में अभी एक हजार से ज्यादा कंपनियां काम कर रही है. इसके परिणामस्वरूप दस सालों (2014-24) में देश में फ्रांस का निवेश 3 गुना बढ़कर 53,800 करोड़ पहुंच गया है. वहीं फ्रांस में भी 100 से थोड़ी कम संख्या में भारतीय कंपनियां हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस यात्रा से पहले, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फ्रांस-इंडिया के अध्यक्ष कुमार आनंद ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच व्यापार 20 अरब रुपये से कम रहा है, जो कि पिछली बार 1,31,850-1,58,220 करोड़ रुपये (15-18 अरब डॉलर) से अधिक है. इसमे अधिकांश लेन-देन रक्षा और एयरोस्पेस उद्योगों पर केंद्रित है.


ये भी पढ़ें: 8th Pay Comission के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी… कब से शुरू हुआ पे कमीशन… क्या है फिटमेंट फैक्टर और एक्रॉयड फॉर्मूला..?


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कहीं अपहरण तो कहीं जबरन धर्म परिवर्तन, पाकिस्तान में हिंदू महिलाओं का कट्टरपंथी कर रहे शोषण, रिपोर्ट

Hindu Girls Pakistan Abduction: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल…

34 minutes ago

Aaj Ka Panchang: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नक्षत्र का समय

Aaj Ka Panchang: आज 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. जानें…

50 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज 27 नवंबर शुक्रवार को आपका दिन कैसा रहेगा? जानें मेष, वृषभ,…

2 hours ago

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

10 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

10 hours ago