भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की. रविवार, 9 फरवरी को कटक में खेले गए इस मैच में उन्होंने 119 रन की लाजवाब पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला चार विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली. इस शानदार प्रदर्शन के साथ रोहित ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपनी फॉर्म में वापसी का संदेश दिया.
मैच के दौरान एक अजीब घटना घटी. फ्लडलाइट में खराबी के कारण खेल कुछ देर के लिए रुका. जब मैच दोबारा शुरू हुआ, तो स्टेडियम का DJ तेज म्यूजिक बजाने लगा. रोहित, जो अपनी लय बनाए रखना चाहते थे, इस पर नाराज हो गए. उन्होंने गुस्से में DJ की तरफ देखते हुए कहा, “बंद कर ब###द!” यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
रोहित शर्मा ने करीब 16 महीने बाद वनडे क्रिकेट में शतक जड़ा. पिछली बार उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाई थी. इस पारी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग (30 शतक) को पीछे छोड़ दिया. अब वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर हैं.
रोहित ने इस मैच में शुभमन गिल के साथ मिलकर मजबूत साझेदारी की. गिल ने भी अहम 50 रन बनाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 44 और अक्षर पटेल ने 41 रन की उपयोगी पारियां खेलीं. इन सभी पारियों के दम पर भारत ने लक्ष्य हासिल कर लिया. शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया.
मैच के बाद रोहित ने कहा, “इस पारी को खेलने में मजा आया. टीम के लिए रन बनाना हमेशा खास होता है. यह मुकाबला हमारे लिए अहम था, क्योंकि सीरीज दांव पर थी. मैंने अपनी बल्लेबाजी को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा और परिस्थिति के हिसाब से खेला. पिच काली मिट्टी की थी, इसलिए गेंद स्किड हो रही थी. ऐसे में बल्ले का पूरा फेस दिखाना जरूरी था. गेंदबाज मेरी बॉडी पर निशाना बना रहे थे, लेकिन मैंने अपना प्लान तैयार रखा. शुभमन, श्रेयस और अक्षर ने भी अच्छा साथ दिया.”
ये भी पढ़ें- Hitman Rohit Sharma ने 16 महीनों के बाद लगाया 32वां शतक, भारत ने इंग्लैंड को दूसरे वनडे में भी हराया
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…