दुनिया

Israel-Iran War के बीच G7 देशों का संयुक्त बयान, इज़राइल को आत्मरक्षा का अधिकार; ईरान को बताया अस्थिरता का स्रोत

Israel-Iran War: G7 देशों के नेताओं ने सोमवार को इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बयान जारी किया. इस बयान में उन्होंने मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

बयान में कहा गया है कि इज़राइल को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है, और G7 देश इज़राइल की सुरक्षा के प्रति अपने समर्थन को दोहराते हैं. साथ ही यह भी कहा गया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सभी पक्षों को इसका ध्यान रखना चाहिए.

G7 नेताओं ने अपने बयान में ईरान को “क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंकवाद का प्रमुख स्रोत” बताया और जोर देकर कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार नहीं रखने दिया जा सकता.

नेताओं ने यह भी आग्रह किया कि ईरान संकट का समाधान व्यापक स्तर पर हो और इसका परिणाम पूरे मध्य पूर्व में तनाव कम करने की दिशा में हो—जिसमें गाजा में युद्धविराम भी शामिल हो.

इसके अतिरिक्त, G7 ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ारों पर इस संकट के प्रभाव को लेकर सतर्कता बनाए रखने की बात कही है और यह स्पष्ट किया कि वे अपने समान विचारधारा वाले साझेदारों के साथ समन्वय करने के लिए तैयार हैं, ताकि बाज़ार की स्थिरता सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें: G7 Summit को छोड़कर कनाडा से अमेरिका निकले ट्रम्प, क्या इसकी वजह ईरान-इजरायल की जंग? बोले— बात सीजफायर से कहीं बड़ी है

-भारत एक्स्प्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

6 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

6 hours ago