दुनिया

बप्पा की भक्ति या पर्यावरण से खिलवाड़? UK की नदी में विसर्जन का वीडियो देख भड़के लोग

Ganesh Visarjan In UK: गणेश चतुर्थी पर देश और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इस दौरान लोग बप्पा की पूजा करते हैं और चतुर्थी के अगले दिन प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं. इसी बीच ब्रिटेन से सामने आया गणेश विसर्जन का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में कुछ लोग बड़ी गणेश प्रतिमाओं को नाव के जरिए नदी में ले जाकर प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं.

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें ब्रिटेन में रहने वाले हिंदू श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था. बाद में इसे Reddit पर भी पोस्ट किया गया. Reddit पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि वीडियो ब्रिटेन के लीसेस्टर का है.

यूजर्स लगातार उठा रहे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने सवाल किया कि क्या नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए स्थानीय प्रशासन से अनुमति ली गई थी. इसके अलावा मूर्ति विसर्जन से नदी और उसके आसपास के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है.

देश में पुरानी है गणेश विसर्जन की परंपरा

भारत के लिहाज से देखें तो यहां गणेश विसर्जन की परंपरा काफी पुरानी है. महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में गणेश उत्सव बड़े स्तर पर मनाया जाता है. उत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति प्रतिमाओं को जलाशयों, नदियों और समुद्र में विसर्जित करते हैं.

ये भी पढ़ें-डिजिटल पेमेंट बंद: क्या है No UPI Day? भोपाली और इंदौरियों ने उठाई कमान

हालांकि भारत में भी पिछले कुछ सालों से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पर्यावरण का मुद्दा लगातार चर्चा में रहा है. खासकर प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों और उनमें इस्तेमाल होने वाले केमिकल वाले रंगों को लेकर सवाल उठते रहे हैं. पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पदार्थ पानी में घुलने के बाद पानी को जहरीला बना देते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

9 hours ago