दुनिया

चुनाव को लेकर मोहम्मद यूनुस ने किया बड़ा ऐलान, जानें बांग्लादेश में कब होंगे इलेक्शन?

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को कहा कि देश में आम चुनाव अगले वर्ष (2026) के अप्रैल में होंगे. ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने एक टेलीविजन संबोधन में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने कहा, “मैं देशवासियों को यह बताना चाहता हूं कि अगला राष्ट्रीय चुनाव अप्रैल 2026 की पहली छमाही में होगा.” उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग उचित समय पर चुनाव का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगा.

सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

अपने संबोधन के दौरान, यूनुस ने पिछले 10 महीने में अंतरिम सरकार की ‘उपलब्धियों’ को भी रेखांकित किया और इस बात पर जोर दिया कि सरकार न्याय, सुधार और चुनाव के तीन सूत्री एजेंडे पर काम कर रही है. यूनुस ने कहा, “हम चाहते हैं कि अगले चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता, उम्मीदवार और पार्टियां भाग लें. देश इसे सबसे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के रूप में याद रखे.” मोहम्मद यूनुस पर आम चुनाव कराने का दबाव बढ़ रहा था. देश के कई राजनीतिक दल इस साल दिसंबर तक चुनाव कराने की मांग कर रहे थे.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि देश में दिसंबर से पहले राष्ट्रीय चुनाव कराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि आम सहमति के आधार पर आवश्यक सुधार पूरे करने में एक महीने से भी कम समय लग सकता है. स्थानीय मीडिया ने गोनो अधिकार परिषद द्वारा मंगलवार को आयोजित एक चर्चा में सलाहुद्दीन के हवाले से कहा, “दिसंबर तक देर हो जाएगी, उससे पहले चुनाव कराना संभव है. यदि संवैधानिक संशोधनों से संबंधित प्रस्तावों को छोड़कर सुधार प्रस्तावों को राष्ट्रीय सहमति से स्वीकार कर लिया जाता है, तो उन्हें एक महीने से भी कम समय में लागू किया जा सकता है.”

सलाहुद्दीन ने दोहराया कि उन्हें अभी तक दिसंबर के बाद चुनाव टालने का कोई वैध तर्क नहीं मिला है. उन्होंने कहा, “हम सभी लोकतंत्र और लोगों के मतदान के अधिकार को स्थापित करने के लिए शीघ्र चुनाव के पक्ष में हैं. ऐसा एक भी कारण नहीं है जो दिसंबर के बाद चुनाव कराने को उचित ठहराए.”

2026 तक चुनाव टालने की कोशिश

बीएनपी को चुनावों में बहुमत हासिल करने का भरोसा है, जबकि यूनुस, जो वर्तमान में देश की अराजक, हिंसक, अस्थिर राजनीति की प्रबल धाराओं में उतरा रहे हैं, पहले लोकतांत्रिक सुधारों को लागू करने और चुनावों को जून 2026 तक टालने पर जोर दे रहे हैं. पिछले महीने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने युवाओं और देश की जनता से आग्रह किया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि चुनाव दिसंबर तक हो जाएं.

रहमान ने लंदन से वर्चुअली बीएनपी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ऐतिहासिक रूप से, बांग्लादेश में कार्यवाहक सरकारों ने दिखाया है कि तीन महीने के भीतर राष्ट्रीय चुनाव आयोजित और निष्पादित किए जा सकते हैं. हालांकि, अपने कार्यकाल के 10 महीने बाद भी, यूनुस के नेतृत्व वाले अंतरिम प्रशासन ने अभी भी चुनाव की तारीख की घोषणा नहीं की है. बांग्लादेश के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं. हम एक ऐसे राष्ट्र की तलाश कर रहे हैं जो तानाशाही से मुक्त हो, जिसका नेतृत्व निष्पक्ष वोट के माध्यम से चुनी गई सरकार करे और जो अपने नागरिकों के प्रति जवाबदेह हो.”

यह भी पढ़ें-ED का बड़ा एक्शन: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पानीपत में 12 ठिकानों पर छापेमारी, ₹30 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज जब्त

उन्होंने कहा, “यदि आपमें से कोई सत्ता में रहना चाहता है, तो अपने पदों से इस्तीफा दे दें, लोगों के साथ खड़े हों, चुनाव लड़े और यदि जीत जाएं तो सरकार का नेतृत्व करने के लिए वापस आ जाएं.” इस बीच, यूनुस ईद के बाद 10-13 जून तक लंदन की एक और विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago