दुनिया

भीख मांगने से लेकर सुरक्षा में सेंध तक: खाड़ी देशों ने हजारों पाकिस्तानियों को भगाया

Gulf Countries Deport Pakistanis: हर मंच पर मुस्लिम उम्माह की राग अलापने वाले पाकिस्तान को सऊदी अरब ने ही औकात दिखा दी. क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के प्रशासन ने वहां रहने वाले हजारों पाकिस्तानियों को अपने मुल्क से भगा दिया. इन पाकिस्तानियों पर ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है.

पाकिस्तान सरकार ने इस संबंध में आंकड़े जारी किये हैं. जिसके मुताबिक मार्च से जुलाई के बीच खाड़ी सहयोग परिषद के 6 देशों से 20 हजार पाकिस्तानियों को भगा दिया गया है. इन देशों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन, कतर और कुवैत शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा सऊदी अरब में पाकिस्तानी रहते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब ने 15,500 पाकिस्तानियों को भगाया है. वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने 3803, ओमान ने 1606, बहरीन ने 521, कतर ने 429 और कुवैत ने 97 पाकिस्तानियों को डिपोर्ट किया है.

हजारों पाकिस्तानी भगोड़ा हुए घोषित

पाकिस्तान के नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय ने नेशनल असेंबली में ये आंकड़े पेश किए. जिसमें बताया गया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले इन पाकिस्तानियों को अलग-अलग कारणों से भगाया गया है. जिसमें वीजा अवधि खत्म होना, सुरक्षा संबंधी मामले, भीख मांगना, अवैध प्रवेश, ड्रग्स से जुड़े मामले और फर्जी या अधूरे दस्तावेज शामिल हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले करीब 4628 पाकिस्तानियों को भगोड़ा घोषित किया गया है. वहीं 1294 लोग जेल में है. इसके अलावा वीजा उल्लंघन मामले में 689 लोगों को इन देशों में प्रवेश देने से इनकार किया गया है. इसके अलावा 968 लोग ब्लैकलिस्ट हुए हैं.

पाकिस्तान खिलाता रहा है मुस्लिम उम्माह का चूरन

बता दें कि, मुस्लिम उम्माह का राग अलापकर और सुरक्षा का चूरन खिलाकर पाकिस्तान सालों से अरब देशों को गुमराह करता रहा है. इन खाड़ी देशों में पाकिस्तान से लाखों लोग हर साल रोजगार के लिए जाते हैं. खाड़ी देशों के इन एहसानों के बावजूद पाकिस्तानी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते. वहां के देशों के हितों के खिलाफ लगातार काम करते रहते हैं. इसलिए अरब देश समय-समय पर उन्हें भगाने के लिए अभियान चलाते रहते हैं.

ये भी पढ़ें- CBSE की कॉपी चेकिंग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI ने जताई बच्चों के तनाव पर चिंता

ईरान-अमेरिका युद्ध खाड़ी देशों के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा था. ईरान के तरफ से लगातार अरब देशों पर हमले किये जा रहे थे. मौके की नजाकत को देखते हुए अरब देशों ने ईरानी हमलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक लगा रखा था. लेकिन पाकिस्तान के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे. वे लगातार ईरान के पक्ष में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे थे. जिसके बाद अरब देशों ने इन पाकिस्तानियों के खिलाफ ये फैसला लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

1 minute ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

8 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

25 minutes ago

पीएम श्री स्कूल में चला स्वच्छता का महाअभियान; अधिकारियों और बच्चों ने मिलकर किया श्रमदान, लगाए पौधे

पीएम श्री स्कूल के शिक्षक व वरिष्ठ अधिकारी स्वच्छता के लिए श्रमदान करने हेतु आगे…

34 minutes ago

2-9 से पिछड़ने के बाद 10-9 से पलटा मैच! जानिए कौन हैं सुजीत कलकल, जिन्होंने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65…

44 minutes ago