पूर्वांचल की समृद्ध लोक-संस्कृति, मानसून के सुरीले गीतों और सांस्कृतिक विरासत का गवाह बनने के लिए सपनों की नगरी मुंबई पूरी तरह तैयार है. भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और भूमिहार जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 22 अगस्त 2026 को मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में भव्य ‘कजरी महोत्सव 2026 (Kajari Mahotsav) ‘ का आयोजन किया जा रहा है.
इस सांस्कृतिक संध्या में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे.
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शाम 6:00 बजे सीएमडी उपेंद्र राय द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगी. इसके बाद वे समारोह को संबोधित करेंगे और पूर्वांचल की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक विरासत तथा सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार साझा करेंगे.
कजरी महोत्सव की मुख्य शाम विख्यात लोकगायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मालिनी अवस्थी के सुरों से सजेगी. अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण गायकी के लिए जानी जाने वाली मालिनी अवस्थी कजरी, ठुमरी और पूर्वांचल के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी.
स्थान: शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल, मलाड (ईस्ट), मुंबई
दिनांक: 22 अगस्त 2026 (शनिवार)
समय: दोपहर 4:00 बजे से (दीप प्रज्वलन एवं मुख्य संबोधन: शाम 6:00 बजे)
इस कार्यक्रम में मुंबई के कई प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दिग्गज भी भाग लेंगे. कजरी महोत्सव का उद्देश्य महानगर में रह रहे पूर्वांचल के लोगों को अपनी जड़ों, संगीत और पारंपरिक लोक-चेतना से जोड़े रखना है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा? जेपी नड्डा बोले- घबराएं नहीं, मास्क और वेंटिलेशन से रखें अपना ध्यान
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…