सांकेतिक तस्वीर.
Gunmen Kills 22 in Pakistan: सोमवार को पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 22 लोगों की हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 26 अगस्त को कुछ लोगों ने दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में इस घटना को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने जाति पूछ-पूछ कर हत्या की. जिन लोगों की हत्या की गई वे सभी किसी वाहन से जा रहे थे.
पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि कुछ बंदूधारियों ने दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में 22 लोगों को वाहन से निकाला और जाति पूछने के बाद हत्या कर दी. एएफपी ने एक वरिष्ठ अधिकारी अयूब अचकाजी के हवाले से बताया कि हमलावरों ने कम से कम 10 गाड़ियों को जला दिया.
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की निंदा की है. साथ ही उन्होंने इस घटना को जघन्य बताया है. जरदारी ने यह ही कहा कि इस घटना में अंजाम देने वालों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा. बता दें कि हमले से कुछ देर पहले प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी अलगावादी समूह के लोगों ने राजमार्गों से दूर रहने की चेतावनी दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
Katrina Kaif Trolling After Pregnancy: कटरीना कैफ के मां बनने के बाद वजन को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की सजा में छूट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस…
हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…
Indian Festival 2026: Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale शुरू हो…
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…