Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पकिस्तान में हमलावरों ने जाति पूछकर की 22 लोगों की हत्या, 10 गाड़ियों को जला दिया

Gunmen Kills 22 in Pakistan: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने जाति पूछ-पूछ कर 22 लोगों की हत्या कर दी.

gunmen kills 22 in Pakistan

सांकेतिक तस्वीर.

Gunmen Kills 22 in Pakistan: सोमवार को पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 22 लोगों की हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 26 अगस्त को कुछ लोगों ने दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में इस घटना को अंजाम दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंदूकधारियों ने जाति पूछ-पूछ कर हत्या की. जिन लोगों की हत्या की गई वे सभी किसी वाहन से जा रहे थे.

जाति पूछ-पूछ कर की गई हत्या

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि कुछ बंदूधारियों ने दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में 22 लोगों को वाहन से निकाला और जाति पूछने के बाद हत्या कर दी. एएफपी ने एक वरिष्ठ अधिकारी अयूब अचकाजी के हवाले से बताया कि हमलावरों ने कम से कम 10 गाड़ियों को जला दिया.

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस घटना की निंदा की है. साथ ही उन्होंने इस घटना को जघन्य बताया है. जरदारी ने यह ही कहा कि इस घटना में अंजाम देने वालों को न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा. बता दें कि हमले से कुछ देर पहले प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी अलगावादी समूह के लोगों ने राजमार्गों से दूर रहने की चेतावनी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest