दुनिया

बलूचिस्तान में बंदूकधारियों ने बस से जा रहे यात्रियों पर किया हमला, नीचे उतारकर 9 लोगों को मारी गोली

Balochistan: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में 9 लोगों की हत्या कर दी है. हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने बसों में सवार इन यात्रियों का अपहरण किया. उसके बाद हमलावरों ने कथित तौर पर सभी 9 लोगों को गोली मार दी. बलूचिस्तान के झोब और लोरलाई जिलों की सीमा पर स्थित सुर-दकई इलाके में यह घटना हुई.

9  लोगों को बस से उतारकर मारी गई गोली

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ये बसें पंजाब प्रांत की ओर जा रही थीं. हथियारबंद लोगों के एक ग्रुप ने सड़क जाम कर इन बसों को रोक लिया. एन-70 राजमार्ग के पास सुर-दकई इलाके में बसों को रोका गया. हमलावरों ने कुछ यात्रियों की पहचान की और हथियार के बल पर 9 लोगों को बसों से उतार लिया. 9 लोगों का अपहरण करने के बाद हमलावरों ने बसों को जाने दिया.

रिपोर्ट के अनुसार, एक यात्री ने बताया, “उन्होंने 9 यात्रियों को पकड़ा था. एक बस से 7 और दूसरी बस से 2 लोगों को उतारा गया था. मुझे नहीं पता कि उन्होंने उनके साथ क्या किया, लेकिन जब हम निकल रहे थे तो गोलियों की आवाज सुनी.”

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि यात्रियों का गुरुवार शाम बसों से अपहरण किया गया था. एक अन्य सरकारी अधिकारी नवीद आलम ने बताया कि उनके शव पहाड़ियों में मिले. इन पर गोलियों के निशान थे.

यह भी पढ़ें- BLA का पाकिस्तान पर हमला, ‘ऑपरेशन बाम’ चलाकर बलूचिस्तान में 17 ठिकानों को बनाया निशाना

रिपोर्ट के अनुसार, झोब के सहायक आयुक्त नवीद आलम ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि बस से अपहृत 9 लोगों की हत्या कर दी गई है और उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि शवों को पंजाब (पाकिस्तान) में उनके पैतृक शहरों में भेजने के लिए राखनी ले जाया जा रहा है. किसी संगठन ने इन हत्याओं की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

6 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

15 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

16 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

19 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

35 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

38 minutes ago