BLA की ओर से जारी पत्र
BLA Attacks On Pakistan: बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLA) ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन बाम’ के तहत पाकिस्तान (Pakistan) के कई सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला किया. इस हमले में पंजगुर, सुराब, कीच और खारन जिलों में व्यापक अराजकता फैल गई. हालांकि नुकसान की पूरी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन विस्फोटक हमलों ने सैन्य चौकियों, संचार नेटवर्क और प्रशासनिक सुविधाओं को निशाना बनाया है, जो अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती है. बीएलएफ के प्रवक्ता ने ऑपरेशन को बलूच राष्ट्र की मुक्ति के लिए रणनीतिक कदम बताया है.
बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने आधिकारिक तौर पर एक पोस्टर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के असहयोग के लिए ‘ऑपरेशन बम’ शुरू किया गया है. संगठन के प्रवक्ता मेजर ग्वाराम बलोच ने कहा कि यह ऑपरेशन बलूचिस्तान के मकरान तट से लेकर कोह ए सुलेमान की पहाड़ियों तक शुरू किया गया है.
17 जगहों पर हुई गोलीबारी
बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने मंगलवार देर सरकारी और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किया है. इस हमले में कम से कम 17 जगहों पर गोलीबारी हुई, जिसमें कम्यूनिकेशन लाइनों को बाधित हुई हैं. प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. कुछ सैन्य चौकियों पर हमले की भी जानकारी सामने आई है. हमले के बाद सुरक्षाबलों ने प्रभावित जिलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. वहीं केच और पंजगुर के कुछ हिस्सों में संचार सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
ये भी पढें: कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, 3 दिन पहले हुई थी ओपनिंग
ऑपरेशन बम में क्या है प्लान?
ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान के खिलाफ समन्वित और बहुआयामी हमले किए जा रहे हैं. BLA प्रवक्ता ने कहा कि यह ऑपरेशन बलोच स्वतंत्रता संग्राम में एक नई सुबह की शुरुआत का प्रतीक है. इस ऑपरेशन के तहत विदेशी कंपनियों को भी निशाना बनाया जा रहा है. अब तक की जानकारी के मुताबिक, बलूचिस्तान के वाशुक जिले में हथियारबंद लोगों ने सड़कों पर नाकेबंदी कर दी है, जिससे विदेशी कंपनियों द्वारा सामान बाहर नहीं ले जाया जा सके. इसके अलावा कई ईंधन टैंकरों में आग लगा दी गई है और एक स्थानीय लेवी चेक पोस्ट पर कब्जा कर लिया गया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



