प्रयागराज महाकुंभ 2025 का पावन पर्व आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत कर रहा है. संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां आमजन से लेकर राजनेता, उद्योगपति और फिल्मी सितारे तक पुण्य अर्जित करने पहुंच रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज की ईशा अंबानी, अभिनेत्री रवीना टंडन और कई अन्य गणमान्य लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई .महाशिवरात्रि से पहले संगम तट पर उमड़ी भीड़, भक्तों के अटूट विश्वास और दिव्यता की झलक बयां कर रही है.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने परिवार संग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इस अवसर पर उन्होंने कहा, “मैंने देश और प्रदेश की शांति के लिए प्रार्थना की है.” उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा, यह हमारे हिंदू धर्म का संगम है, यहां आकर बहुत अच्छा लगा.
ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने भी त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई. उन्होंने कहा, “यह एक अद्भुत अनुभव है और यूपी सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्थाएं की हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बोर्ड सदस्य ईशा अंबानी पीरामल और उनके पति आनंद पीरामल ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया. परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के साथ उन्होंने पवन स्नान किया. इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी आस्था की डुबकी लगाई और महाकुंभमें अपनी श्रद्धा व्यक्त की.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता महुआ माझी ने भी त्रिवेणी संगम में स्नान किया और कहा, “यह आस्था का पर्व है.हम आज आए हैं क्योंकि कल महाशिवरात्रि है और भीड़ बहुत बढ़ जाएगी. व्यवस्थाएं अच्छी हैं और इतने बड़े जनसमूह को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी धर्म, अध्यात्म, आस्था एवं संस्कृति के महासमागम महाकुंभमें सपरिवार सम्मिलित होते हुए आस्था की डुबकी लगाई. जप, तप एवं साधना की पुण्य स्थली तीर्थराज प्रयाग में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेश अध्यक्ष को कुम्भ कलश भेंट कर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया. प्रदेश अध्यक्ष ने संगम दर्शन के साथ ही बड़े हनुमान जी एवं अक्षयवट का दर्शन कर लोक कल्याण एवं पुण्य की कामना की.
–भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…